भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने की पटना के काली मंदिर में पूजा-अर्चना

Date:

पटना, 24 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पटना दौरे पर हैं। बुधवार सुबह उन्होंने पटना के बांस घाट स्थित काली मंदिर और अखंडवासनी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। नबीन कई प्रमुख मंदिरों में जाएंगे। साथ ही पटना स्थित गुरुद्वारा में भी माथा टेकेंगे।

कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी रहे। इस दौरान दोनों नेताओं ने बिहारवासियों सहित देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भी मौजूदगी रही।

उल्लेखनीय है कि नबीम मंगलवार को पटना पहुंचे। उनके स्वागत को बिहार भाजपा ने बड़े शक्ति प्रदर्शन में तब्दील कर दिया। पटना की सड़कों पर करीब 6 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला गया। इसके बाद मिलर स्कूल ग्राउंड में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। नितिन नबीन ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा विधानमंडल दल के नेताओं के साथ अहम बैठक भी की। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभालने के बाद यह नितिन नबीन का पहला बिहार है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

सदस्यता लें

spot_imgspot_img

लोकप्रिय

इस तरह और भी
संबंधित

छत्तीसगढ़ के बीजापुर मुठभेड़ में मारे गये 27 लाख के इनामी 6 नक्सलियाें की हुई शिनाख्त

बीजापुर, 19 जनवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में...

छत्तीसगढ़ में 45 लाख के इनामी नौ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

गरियाबंद, 19 जनवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में...

गोरखपुर : आस्था, मनोरंजन और रोजगार का संगम बना खिचड़ी मेला

गोरखपुर, 19 जनवरी (हि.स.)। नाथपंथ के विश्व प्रसिद्ध गोरखनाथ...
hi_INहिन्दी