कुरुक्षेत्र में अंगीठी की गैस से दम घुटने से सहारनपुर के पांच मजदूरों की मौत

Date:

चंडीगढ़, 23 दिसंबर (हि.स.)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंगीठी की गैस से दम घुटने से पांच प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। पांचों श्रमिक सोमवार रात कुरुक्षेत्र के एक हाेटल में पहुंचे थे और मंगलवार से यहां पेंट का काम शुरू करना था। सभी मृतक मजदूर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले थे। मंगलवार सुबह सभी मजदूर एक कमरे में मृत पाए गए। प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि ठंड के कारण अंगीठी जलाकर सोए थे और गैस की चपेट में आने से सभी की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम को सहारनपुर से ठेकेदार नूर के साथ चार लोग पेंट करने के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचे थे। शाम को यहां पहुंचे मजदूर रात कोखाना खाने के बाद हाेटल के एक कमरे में सो गए थे। बंद कमरे का दरवाजा जब सुबह देर तक नहीं खुला तोहोटल में काम करने वाले कर्मचारियों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया। उनके न उठनेपर इसकी सूचना पुलिस और मैनेजर को दी गई। कमरे के अंदर अंगीठी जली हुई थी।प्राथमिक तौर पर इसी अंगीठी के धुएं में दम घुटने का अनुमान लगाया जा रहा है।

होटल कर्मचारियों के मुताबिक, कमरे के अंदर कोयले की अंगीठी जलीहुई थी। प्राथमिक तौर पर इसी अंगीठी के धुएं में दम घुटने का अनुमान लगाया जा रहाहै। फिलहाल, पुलिस ने होटल मालिक को बुला लिया है। साथ ही सभी पांचों मृतकों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

सदस्यता लें

spot_imgspot_img

लोकप्रिय

इस तरह और भी
संबंधित

छत्तीसगढ़ के बीजापुर मुठभेड़ में मारे गये 27 लाख के इनामी 6 नक्सलियाें की हुई शिनाख्त

बीजापुर, 19 जनवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में...

छत्तीसगढ़ में 45 लाख के इनामी नौ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

गरियाबंद, 19 जनवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में...

गोरखपुर : आस्था, मनोरंजन और रोजगार का संगम बना खिचड़ी मेला

गोरखपुर, 19 जनवरी (हि.स.)। नाथपंथ के विश्व प्रसिद्ध गोरखनाथ...
hi_INहिन्दी