विमान हादसे में लीबिया सैन्य प्रमुख समेत सात मरे

Date:

तुर्किये में बड़ा विमान हादसा पेश आया है। इसमें लीबिया सैन्य प्रमुख समेत सात लोगों की मौत हो गई। लीबियाई अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना का कारण विमान में तकनीकी खराबी थी।

लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुल-हमीद दबीबे ने तुर्किये में हुए विमान हादसे में देश के सैन्य प्रमुख (मिलिट्री चीफ) मुहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद समेत सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। यह हादसा मंगलवार शाम उस समय हुआ, जब लीबियाई प्रतिनिधिमंडल तुर्किये की राजधानी अंकारा से आधिकारिक दौरे के बाद अपने देश लौट रहा था।

प्रधानमंत्री दबीबा ने एक बयान में इस घटना को दुर्घटनापूर्ण और बेहद दुखद बताया। कहा कि यह लीबिया के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। लीबिया के सैन्य प्रमुख, चार अन्य अधिकारियों और तीन चालक दल के सदस्यों को ले जा रहा एक निजी विमान राजधानी अंकारा से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई। लीबियाई अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना का कारण विमान में तकनीकी खराबी थी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

सदस्यता लें

spot_imgspot_img

लोकप्रिय

इस तरह और भी
संबंधित

चिली के जंगलों में आग ने मचाई तबाही

बाल मुकुन्द ओझा चिली इस समय भयावह आपदा की चपेट...

पाक के कराची में शॉपिंग प्लाजा की आग में बुझ गए 26 घरों के चिराग

18 की पहचान, 76 लोग लापता इस्लामाबाद, 20 जनवरी (हि.स.)।...

छत्तीसगढ़ के बीजापुर मुठभेड़ में मारे गये 27 लाख के इनामी 6 नक्सलियाें की हुई शिनाख्त

बीजापुर, 19 जनवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में...

छत्तीसगढ़ में 45 लाख के इनामी नौ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

गरियाबंद, 19 जनवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में...
hi_INहिन्दी