केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक

0
106

बिजनौर से 450 किमी का सफर

बिजनौर, 1 फरवरी | देश की खुशहाली तथा जन कल्याण की कामना के साथ एक भाई पवित्र धाम केदारनाथ की दंडवत यात्रा पर निकला है ताे दूसरा उसके सहयाेग में साइकिल पर जरूरी सामान रख कर साथ साथ चल रहा है। दोनों सगे भाई सनी और अन्नी पुत्र मदनपाल थाना नूरपुर क्षेत्र के गांव गोहावर के रहने वाले हैं। अन्नी के साथ साइकिल पर चल रहे सन्नी ने बताया कि हम दोनों भाई अविवाहित हैं तथा घर से केदारनाथ धाम तक लगभग 450 किलोमीटर की दूरी दंडवत करते हुए तय करने का संकल्प लिया है ।

सनी ने बताया की यात्रा शुरू किए हुए 20 दिन हो चुके हैं और अभी अपने जनपद के मंडावली तक ही पहुंच पाए हैं। उनका लक्ष्य केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने तक यानी लगभग 5-6 महीने की अवधि में बाबा केदारनाथ के दरबार तक पहुंच कर दर्शन करने की है | इस यात्रा में सन्नी जमीन पर लेट लेट कर दंडवत करते हुए आगे बढ़ रहे हैं तथा शाम होने पर वहीं रुकते हैं | भाई अन्नी साइकिल से चल रहे हैं, जिस पर खाने पीने का सामान और यात्रा से जुड़ा पोस्टर लगा हुआ है । दोनों भाइयों की यह यात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है | सन्नी ने बताया की जगह-जगह उन्हें प्रोत्साहन तथा सहयोग मिल रहा है । ग्रामीणों ने उनके साहसिक यात्रा की प्रशंसा की है |———

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here