बेहतर जीवनशैली के लिए स्वास्थ्य व आत्म-देखभाल जरूरी : दिव्या दत्ता

0
6

कानपुर, 08 फरवरी (हि.स.)। आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में स्वयं के स्वास्थ्य और देखभाल के लिए समय निकालना जरूरी हो गया है। सही मार्गदर्शन और सुरक्षित सेवाएं लोगों को बेहतर जीवनशैली अपनाने में मदद करती हैं। यह बातें रविवार को कानपुर पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने कहीं।

शहर के इंद्रा नगर में रविवार को सौंदर्य और वेलनेस सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक नया केंद्र जुड़ गया। बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने यहां एस्थेटिककेयर मेडिस्पा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में शहर के चिकित्सक, शिक्षाविद और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मेडिस्पा की संस्थापक एवं संचालिका डॉ. गौरी मिश्रा ने बताया कि केंद्र का उद्देश्य महिलाओं को आधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्किन व बॉडी केयर सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र केवल सौंदर्य उपचार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मानसिक शांति और आत्मविश्वास बढ़ाने पर भी ध्यान देगा।

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने केंद्र की सुविधाओं का अवलोकन किया और पहल की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान सेंटर में उपलब्ध विभिन्न स्किन और बॉडी केयर सेवाओं की जानकारी दी गई। आयोजकों के अनुसार यहां ऑर्गेनिक और आधुनिक तकनीक आधारित थेरेपी पर विशेष जोर दिया गया है।

शुभारंभ कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. अभिनव मिश्रा, प्रोफेसर डॉ. मंजू मिश्रा, बृजेश मिश्रा, डॉ. रिचा सलूजा, अनु वार्ष्णेय, भावना गुप्ता सहित शहर के कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here