बसौडा मेले में एक भी दुकान या झूला मुसलमान का नहीं होगा : रोहन सक्सेना

0
15

प्राचीन श्री हुल्का माता मंदिर में होली के अगले दिन से लगता है 15 दिवसीय बसौडा मेला

मुरादाबाद, 08 फरवरी (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल महानगर व जिला मुरादाबाद की मासिक बैठक रविवार को लाजपत नगर रामलीला मैदान में सम्पन्न हुई जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने कहा कि आगामी समय में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल मुरादाबाद में एक आंदोलन करने जा रहा है जिसके अंतर्गत मुरादाबाद में थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित प्राचीन श्री हुल्का माता मंदिर में होली के अगले दिन से लगने वाले 15 दिवसीय बसौडा मेले में एक भी दुकान या झूला मुसलमान का नहीं होगा।

रोहन सक्सेना ने आगे कहा कि इसके लिए राष्ट्रीय बजरंग दल मुरादाबाद के जिला अधिकारी को ज्ञापन भी दिया जाएगा और उनसे निवेदन किया जाएगा कि वह इस मांग को स्वीकार करें। रोहन सक्सेना ने आगे बताया कि हर महीने लगने वाला मासिक भंडारा 17 फरवरी को यथा स्थान पर रहेगा, 22 फरवरी को ओजस्विनी के द्वारा मुरादाबाद में पुष्प होली महोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

बैठक में महानगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, पवित्रा शर्मा, इशांक भारद्वाज, अक्षय शुक्ला, गंगा राणा, ललित सैनी, अभिषेक श्रीवास्तव, कृष शर्मा, रोहित कश्यप, पूनम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here