वार्षिकी : विभिन्न अभियानों के माध्यम से सर्व समाज को जोड़ने में सफल रही भाजपा

Date:

लखनऊ, 28 दिसम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए सांगठनिक दृष्टि से वर्ष 2025 काफी अहम रहा। लोकसभा चुनाव 2024 में लगे झटके के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को निराशा के भंवर से निकालना आसान नहीं था। ऐसे में पार्टी ने वर्ष 2025 में जहां कई अभियान चलाकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया, वहीं सर्व समाज को पार्टी से जोड़ने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किये। इन अभियानों की सफलता के लिए प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने स्वयं प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से संवाद कर कार्यकर्ता भाव जगाने का कार्य किया।

संगठन पर्व के तहत पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाकर रिकार्ड भी बनाया। बूथ अध्यक्ष से लेकर मण्डल अध्यक्ष व जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर नये चेहरों को भी मौका दिया। कुल मिलाकर देखा जाए तो मिशन 2027 की जमीन मजबूत करने में ही पार्टी का पूरा फोकस रहा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में मंत्रिमण्डल विस्तार व नये प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर भाजपा सर्वाधिक चर्चा में रही। अंतत: दिसम्बर माह में भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने कहा कि पार्टी ने अभियानों व कार्यक्रमों के जरिए अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं।लगातार जनता से सम्पर्क व संवाद के जरिए भाजपा ने विपक्ष के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को ध्वस्त करने का काम किया है। उपचुनावों में भी भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की है।

मिल्कीपुर उपचुनाव की जीत से भाजपा को राहत अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव के नतीजे को लेकर भाजपा चर्चा में रही। भाजपा के चन्द्रभान पासवान ने उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार अजीत प्रसाद को हराया था। मिल्कीपुर से विधायक रहे अवधेश प्रसाद के वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या से सांसद चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी। लोकसभा में सपा के अवधेश प्रसाद ने भाजपा के लल्लू सिंह को हराया था। मिल्कीपुर में भाजपा ने उनके बेटे को उन्हीं की सीट पर परास्त किया।

सर्व समाज को जोड़ने के लिए हुए अनेक कार्यक्रमसर्वसमाज को पार्टी से जोड़ने और मिशन 2027 की सफलता के लिए भाजपा ने वर्ष 2025 में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया। महिला सम्मेलन, युवा सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन व प्रबुद्ध सम्मेलनों का आयोजन कर पार्टी की शक्ति बढ़ाने का प्रयास किया गया। अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के बीच पैठ बनाने के लिए उनके साथ संवाद आयोजित किये गये। आत्मनिर्भर भारत अभियान के निमित्त सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ भी बैठकें हुईं। इसके अलावा पार्टी ने विशेष सम्पर्क अभियान चलाकर विभिन्न श्रेणियों के प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के लोगों से उनके घर पर जाकर भेंट की गयी।

महापुरूषों के पुण्य स्मरण में आगे रही पार्टीभाजपा महापुरूषों के पुण्य स्मरण में भी पीछे नहीं रही। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर पार्टी ने “सेवा पखवाड़ा” मनाया। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जन्म जयंती शताब्दी वर्ष पर अनेक कार्यक्रम हुए। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एकता यात्रा और रन फार यूनिटी के आयोजन हुए। पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के उपलक्ष्य में “महिला सशक्तिकरण सम्मेलन” पार्टी की ओर आयोजित किये गये। भगवान बिरसा मुण्डा के जन्मदिवस पर जनजातीय गौरव दिवस और गुरू पुत्रों के त्याग व बलिदान से समाज को परिचित कराने के लिए वीर बाल दिवस के आयोजन प्रदेशभर में हुए।

अभियानों में उप्र भाजपा ने बनाया रिकार्डउत्तर प्रदेश भाजपा ने युवाओं को पार्टी की रीति नीति से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किये। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर युवा मोर्चा ने प्रदेशभर में “तिरंगा यात्रा निकाली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित “सेवा पखवाड़ा” के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव चलो अभियान शुरू कर मंदिरों की सफाई एवं घर-घर संपर्क किया। इस दौरान लाभार्थी परिवारों से भी कार्यकर्ताओं ने सम्पर्क किया। व्यापारियों के बीच जीएसटी बचत उत्सव’ व मुस्लिमों के बीच वक्फ सुधार जनजागरण अभियान चलाया गया। “एक राष्ट्र- एक चुनाव” व मदताता पुनरीक्षण अभियान पार्टी की ओर से अभी चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ग्रीनलैंड विवाद के बीच यूरोपीय संसद ने रोका ईयू-यूएस ट्रेड डील पर वोट

स्ट्रासबर्ग (फ्रांस), 21 जनवरी (हि.स.)। ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिकी...

ग्वालियर में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में जगतगुरु रामभद्राचार्य ने दिग्विजय सिंह को बताया धोखेबाज

ग्वालियर , 21 जनवरी (हि.स.)।जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज ग्वालियर में...

महाराष्ट्र के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नाना भाऊ पटोले ने अजय राय के साथ किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन

—प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ हुई...
en_USEnglish