कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल 5’ में दिखेंगे अक्षय कुमार

0
16

रोहित शेट्टी की ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘गोलमाल’ अपनी पांचवीं किस्त को लेकर पहले से ही जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म में अजय देवगन अपनी पुरानी गैंग के साथ फिर दर्शकों को हंसी-मज़ाक और खुराफ़ाती अंदाज़ में दिखेंगे। अब खबर है कि मेकर्स इस बार एक सरप्राइज़ एंट्री के साथ रोमांच को और बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसने फैंस के उत्साह को और तेज कर दिया है।

अक्षय कुमार होंगे ‘गोलमाल 5’ के खलनायक

रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं और वह इसमें खलनायक की भूमिका निभाएंगे। इससे न सिर्फ फिल्म की स्टार पावर बढ़ेगी, बल्कि अजय देवगन और अक्षय के बड़े पर्दे पर पुनर्मिलन को देखने का रोमांच भी फैंस के लिए खास होगा। दोनों सितारों को इससे पहले ‘खाकी’, ‘सुहाग’ और ‘सिंघम’ फ्रेंचाइज़ी जैसी फिल्मों में साथ काम करते देखा गया है, ऐसे में यह जुगलबंदी दर्शकों को फिर से भा सकती है।

शूटिंग इस महीने से शुरू होने की संभावना

‘गोलमाल 5’ की शूटिंग के लिए 15 फरवरी की तारीख तय की गई है। हालांकि हाल ही में रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर कुछ फेरबदल की भी संभावना बताई जा रही है। बावजूद इसके मेकर्स पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

फिल्म में अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा और मुकेश तिवारी जैसे कलाकारों की वापसी भी होगी। इसके अलावा रिपोर्ट्स के अनुसार करीना कपूर और शरमन जोशी का नाम भी पांचवीं किस्त के संभावित कास्ट में शामिल है, जिसने अपेक्षाओं को और बढ़ा दिया है। ‘गोलमाल 5’ को रोहित शेट्टी के स्टाइल में एक बड़ा, भव्य और मनोरंजक पैकेज बनाने की तैयारी है, जो कॉमेडी-एक्शन प्रेमियों के लिए एक बड़ा आकर्षण साबित हो सकता है।

#कॉमेडीफ्रेंचाइजी #गोलमाल_5′ #अक्षयकुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here