ब्राह्मण समाज ने सरकार से ‘घूसखोर पंडत’ फ़िल्म को बैन करने की मांग

0
2

बागपत, 07 फ़रवरी (हि.स.)। अभिनेता मनोज बाजपेयी की नेट फिलक्स पर आने वाली फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के टाइटल को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में शनिवार को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के खेकड़ा कस्बे में अशोक कौशिक के प्रतिष्ठान पर ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में फिल्म निर्माता नीरज पाण्डेय और अभिनेता मनोज बाजपेयी की घोर निंदा की गई। प्रदेश सरकार से इस फिल्म को पूर्णतः बैन कर, दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। बैठक को संबोधित करते हुए चौधरी उमेश शर्मा (खाप खेकड़ा 360) ने कहा कि इस फिल्म के टाइटल ने ब्राह्मणों का घोर अपमान किया है, जो निंदनीय है।

सरकार को इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। उमेश शर्मा ने निर्माता नीरज पांडे, अभिनेता मनोज बाजपेयी को शर्म आनी चाहिए शौहरत के नशे में उन्होंने ब्राह्मण जाति का अपमान कर दिया। आगे उन्होंने कहा कि फिल्मों के जरिए वैसे भी भारतीय संस्कृति का दोहन ही किया जा रहा है और आने वाले नई पीढ़ी फिल्मों को देखकर गुमराह हो रही है। बैठक में कमल त्रिपाठी, योगेश कौशिक, प्रदीप कौशिक, संजय वशिष्ट ,अखिलेश शास्त्री आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here