माघी पूर्णिमा पर हजारों भक्तों ने लगाई गंगा में डुबकी

0
22

फर्रुखाबाद,01 फरवरी (हि.स.)। माघी पूर्णिमा के अवसर पर गंगातट पांचाल घाट पर हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। भक्तो की उमड़ी भीड़ की वजह मार्ग सकरे पड़ गए।

वैसे तो जिले भर के गंगा घाटों पर पहुंच कर भक्तो ने गंगा में डुबकी लगा कर पुण्य कमाया। गंगा स्नान के समय पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। गंगा घाटों पर गोताखोरों की अलग से ड्यूटी लगाई गई। अपर जिला अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि गंगा स्नान करते समय कोई अनहोनी घटना न घटे इसलिए हर घाट पर वेरी केटिंग कराई गई है और वहां पुलिस को तैनात किया गया है। कोई भी व्यक्ति गंगा स्नान करने के लिए गहरे में ना घुसे इसके लिए कड़े निर्देश दिए गए है। इसके अलावा घाटों पर सुरक्षा के लिए सिविल में पुलिस बल लगाया गया । प्रातः 4:00 बजे से शुरू हुए स्नान में अब तक हजारों लोग गंगा में डुबकी लगा चुके हैं ।वहीं पंच दस नाम अखाड़ा के अध्यक्ष सत्य गिरी महाराज का कहना है कि गंगा तट सिंगी रामपुर में महर्षि श्रंगी ऋषि के अखण्ड तपस्या करने की वजह से यह स्थान बहुत पवित्र माना जाता है और यहां स्नान करने का फल तत्काल प्रभाव से मिलता है ।इस वजह से यहां मध्य प्रदेश ,राजस्थान तथा अन्य प्रदेशों से गंगा भक्त आ कर गंगा में डुबकी लगाते हैं । इसी तरह से गंगा तट पांचाल घाट का इतिहास महाभारत से जुड़ा होने के कारण यहां माघ मास में एक माह का मेला लगता है और प्रदेश भर से संत महात्मा आकर कल्पवास कर गंगा स्नान करते हैं ।माघी पूर्णिमा पर यहां अंतिम स्नान किया गया। जिस वजह से गंगा भक्तों की भारी भीड़ यहां उमड़ पड़ी। यहां उमड़ी भीड़ इस बात का संकेत करती है कि घाट पर गंगा स्नान करने से तत्काल प्रभाव से मनोकामना पूरी होती है। इस वजह से भारी संख्या में भक्त गंगा में डुबकी लगाकर आत्मिक आनंद और मानसिक शांति की अनुभूति करते हैं।

समाचार लिखे जाने तक जिला प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है । वहीं शमशाबाद के ढाई घाट पर भी गंगा भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। गंगा स्नान करके लोग पूजा अर्चना कर रहे हैं। अंतिम दिन होने के कारण जिले भर के घाटों पर भारी भीड़ देखी जा रही है।

ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों की लंबी कतारों से घाट के आसपास का इलाका जाम का रुप ले चुका है।

सत्य गिरी महाराज के अनुसार श्रद्धालु हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, मैनपुरी, एटा, इटावा और कन्नौज सहित कई जनपदों से गंगा स्नान के लिए यहां के घाटों पर पहुंच रहे हैं। जिले भर के घाटों पर गंगा स्नानार्थियों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here