केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी होंगे उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष?

Date:

केंद्रीय केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष हाेंगे। यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए उन्हाेंने शनिवार काे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं किया ताे पंकज भाजपा उत्तर प्रदेश के नए चौधरी हाे गए। उनके भाजपा उत्तर प्रदेश के नियुक्त हाेने की घाेषणा रविवार काे की जाएगी। 

इससे पहले यूपी बीजेपी अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे चल रहे पंकज चौधरी ने शनिवार को पार्टी कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी दफ्तर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने ‘प्रभु राम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाकर उनका जोरदार स्वागत किया। सीएम ने भी हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।

पंकज_चौधरी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) के कुर्मी समुदाय से आते हैं। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सात बार लोकसभा चुनाव जीते हैं।
चौधरी बहुत ही जमीन से जुड़े हुए नेता रहे हैं। अपना राजनीतिक सफर 1989 में गोरखपुर नगर निगम से स्वतंत्र पार्षद के रूप में शुरू किया और बाद में डिप्टी मेयर भी बने।
1991 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार महाराजगंज से लोकसभा चुनाव जीता था।
1996 और 1998 में भी उन्होंने लगातार जीत हासिल की लेकिन 1999 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2004 में फिर से जीत दर्ज की, लेकिन 2009 में कांग्रेस के उम्मीदवार से हार गए। 2014 के बाद से लगातार 2014, 2019 और 2024 में महाराजगंज सीट पर जीत हासिल करते हुए वे कुल सात-बार सांसद बने।
जातीय गणित के हिसाब से भाजपा की वर्तमान राजनीति में वह अध्यक्ष के लिए बहुत फिट बैठ रहे हैं। कुर्मी बिरादरी उत्तर प्रदेश और बिहार में यादव के बाद ओबीसी में दूसरे नंबर पर प्रभावशाली मानी जाती है। खासतौर से उत्तर प्रदेश जैसे सबसे बड़े सूब में इस बिरादरी की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है भाजपा को प्रभावशाली बनाने में। पार्टी की सोशल इंजीनियरिंग की चुनौती पर यह बिरादरी बहुत फिट बैठती है।
मजे की बात यह है कि यह पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश में कुर्मी बिरादरी से संबंध रखते हैं, जबकि बिहार के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री सम्राट चौधरी कोइरी बिरादरी से आते हैं। सम्राट चौधरी में बिहार से भाजपा का पहला मुख्यमंत्री बनने की पूर्ण संभावना बनती है। ऐसी स्थिति में उत्तर प्रदेश में कुर्मी बिरादरी से किसी नेता को बहुत महत्वपूर्ण पद दिए जाने से ओबीसी पर भाजपा की पकड़ और ज्यादा लंबे समय तक मजबूत बने रहने की प्रबल संभावना बन जाएगी। कुछ लोगों का कहना है कि पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा ,, परंतु मेरे सूत्र कुछ और कह रहे हैं। उन्हें इससे बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है …
Pramod Shukla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

उपराष्ट्रपति ने कुआलालंपुर में तिरुवल्लुवर केंद्र की घोषणा का किया स्वागत

नई दिल्ली, 07 फ़रवरी (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने...

नीच शब्द कहना जातिसूचक गाली नहीं: हाईकोर्ट

जोधपुर, 07 फरवरी (हि.स.)। राजस्थान हाईकोर्ट ने आईआईटी जोधपुर...

स्पेन-पुर्तगाल में तूफान का कहर :हजारों लोग बेघर,खेती को भारी नुकसान

कोर्डोबा(स्पेन), 07 फरवरी (हि.स.)। स्पेन और पुर्तगाल में लगातार...
en_USEnglish