24 नवंबर का इतिहास
- 1759 – इटली में विसूवियस पर्वत शिखर पर ज्वालामुखी विस्फोट।
- 1859 – चार्ल्स डार्विन की ‘आन द ओरिजिन आफ स्पेशीज’का प्रकाशन।
- 1963 – अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी के हत्यारे ली हार्वे ऑस्वाल्ड की हत्या की गई।
- 1871 – नेशनल राइफल एसोसिएशन (एनवाईसी) का गठन।
- 1926 – प्रख्यात दार्शनिक श्री अरविंदो को पूर्ण सिद्धि की प्राप्ति।
- 1966 – कांगो की राजधानी किंसासा में पहला टीवी स्टेशन खुला।
- स्लोवाकिया के ब्रातिस्लवा के निकट बुल्गारिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 82 यात्रियों की मौत।
- 1986 – तमिलनाडु विधानसभा में पहली बार एक साथ विधायकों को सदन से निष्कासित किया गया।
- 1988 – दल बदल कानून के तहत पहली बार लोकसभा सांसद लालदूहोमा को अयोग्य करार दिया गया।
- 1989 – चेकेस्लोवाकिया में तत्कालीन कम्युनिस्ट पार्टी के पूरे नेतृत्व ने सामूहिक रूप से इस्तीफ़ा दे कर एक नए युग की शुरूआत की।
- 1992 – चीन का घरेलू विमान दुर्घटनाग्रस्त, 141 लोगों की मौत।
- 1998 – एमाइल लाहौद ने लेबनान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
- 1999 – एथेंस में सम्पन्न विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत की कुंजुरानी देवी ने रजत पदक जीता।
- 2001 – नेपाल में माओवादियों ने सेना व पुलिस के 38 जवान मार डाले।
- 2006 – पाकिस्तान और चीन ने एक मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये तथा अवाक्स बनाने पर भी सहमति हुई।
- 2007 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश पहुँचे।
- 2008- मालेगाँव बम ब्लास्ट के मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एटीएस द्वारा अश्लील सीडी दिखाने का आरोप लगाया।
24 नवंबर को जन्मे व्यक्ति
24 नवंबर को हुए निधन