Site icon Wah! Bharat

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X हुआ डाउन

भारत समेत दुनियाभर के यूजर परेशान

नई दिल्‍ली,16 फरवरी (हि.स)। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स-X (पहले ट्विटर) सोमवार शाम से अचानक से डाउन हो गया। भारत समेत कई देशों में यूजर्स ने शिकायत की कि वे ना तो पोस्ट देख पा रहे हैं और ना ही नए अपडेट शेयर कर पा रहे हैं। भारत समेत दुनियाभर के लाखों यूजर X के डाउन होने से परेशान हैं।

डाउनडिटेक्टर डॉटकॉम के अनुसार शाम 6 बजकर 53 मिनट पर 52 फीसदी ऐप यूजर्स को इस तकनीकी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था, जबकि फीड और टाइमलाइन अपलोडिंग में 21 फीसदी यूजर्स को परेशानी हो रही थी। इसके अलावा लगभग 17 फीसदी यूजर्स ने एक्स की वेबसाइट पर टेक्निकल दिक्कत की बात रिपोर्ट की है।

Exit mobile version