राकेश टिकैत ने सरकार से की एमएसपी गारंटी कानून लागू करने की मांग

0
2

उज्जैन, 07 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर केन्द्र सरकार से एमएसपी गारंटी कानून लागू करने की मांग की है।

किसान नेता टिकैत शनिवार को भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे थे। इस अवसर पर भाकियू की जिला इकाई ने उनका पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। टिकैत ने महाकाल दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए ने कहा कि बाबा महाकाल सभी के लिए आस्था का केंद्र हैं। उन्होंने देश में सुख-शांति और समय पर वर्षा की कामना की। उन्होंने किसानों के मुद्दों पर जोर दिया कि पूरे देश में एमएसपी गारंटी कानून लागू होना चाहिए, ताकि कोई भी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर न बिके।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें