Site icon Wah! Bharat

मृत कौवों में मिला एच5एनआई संक्रमण, पशुपालन विभाग ने जारी की चेतावनी

चेन्नई, 05 फ़रवरी (हि.स.)। तमिलनाडु राज्य में पिछले कुछ महीनों से बर्ड फ्लू का प्रकोप की स्थित चिंताजनक होता जा रही है। चेन्नई में कुछ दिनों पहले मृत मिले कौवों में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद राज्य सरकार ने पशुपालन सुरक्षा विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश ने दिए। विभाग ने सतर्क रहने की चेतावनी दी है कि यह संक्रमण मनुष्यों में भी फैलने की आशंका है।

राज्य में बर्ड फ्लू के प्रकोप के कारण राज्य का पशु चिकित्सा विभाग के दल मुर्गी फार्मों, बतख पालन केंद्रों आदि पर पशु चिकित्सा दल गहन निगरानी कार्य में लगे हैं। केरल से सटे तमिलनाडु के सीमावर्ती क्षेत्र, विशेषकर कोयंबटूर के आसपास के इलाकों में बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए चेक पोस्टों पर पशु चिकित्सा दल और अधिकारी तैनात किए गए हैं। केरल से तमिलनाडु आने वाले वाहनों की सख्त जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। कोयंबटूर जिले में स्थित मुर्गी फार्मों और बतख पालन केंद्रों में यदि पक्षियों में किसी प्रकार की बीमारी या अचानक मृत्यु के मामले सामने आते हैं, तो तुरंत पशुपालन विभाग को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।

चेन्नई में रहस्यमय ढंग से कौवों की मौत

बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए तमिलनाडु में कई स्तरों पर एहतियाती कदम उठाए जा रहे थे, लेकिन कुछ दिनों पहले चेन्नई के अडयार क्षेत्र में बड़ी संख्या में कौवाें की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। सूचना मिलने पर पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने उन कौवों के नमूने जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजे। अब इस जांच की रिपोर्ट सामने आई है।

कौवों में एच5एनआई संक्रमण की पुष्टि

रिपोर्ट में बताया गया है कि मृत कौवों में एच5एनआई वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि चेन्नई क्षेत्र में बर्ड फ्लू फैल रहा है। इस संबंध में पशुपालन विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध रूप से मृत पाए गए कौवों को हाथ से न छुएं। मृत कौवों को 8 से 10 फीट गहरा गड्ढा खोदकर दफनाया जाए या उन्हें जला दिया जाए। साथ ही उस क्षेत्र में कीटाणुनाशक दवा का छिड़काव किया जाए।

मनुष्यों में संक्रमण फैलने की संभावना

विभाग ने बताया है कि अब तक बर्ड फ्लू से मनुष्यों में कोई संक्रमण नहीं पाया गया है, लेकिन एहतियाती कदम उठाना आवश्यक है। कुछ महीने पहले महाराष्ट्र के लातूर जिले में बर्ड फ्लू के कारण बड़ी संख्या में कौवों की मौत हुई थी, जिसके चलते मृत पक्षियों वाले क्षेत्रों के 10 किलोमीटर के दायरे को सुरक्षा क्षेत्र घोषित किया गया था। अब चेन्नई में फैले इस बर्ड फ्लू को लेकर भी चेतावनी दी गई है कि यह मनुष्यों में फैल सकता है।

Exit mobile version