ड्राइविंग लाइसेंस के रिनिवल में आ रही कढ़िनाइयों के समाधान हो

0
3

भाजपा MLC विजय बहादुर पाठक सदन में उठाया मुद्दा

आज विधान परिषद में नियम 110 के अन्तर्गत ड्राइविंग लाइसेंस के रिनिवल में आ रही कढ़िनाइयो के समाधान कराए जाने का विषय उठाया , जिस पर मा.सभापति सरकार को प्रभावी कार्यवाही के लिए भेज दिया

परिवहन व्यवस्था में सुधार और आमजन को कैसे सहूलियत मिल सके इसलिए इसको लेकर सरकार नित नये सुधार कर रही है। परिवहन कार्यालय आम जनता के लिए पुरानी धाराणाओ के विपरित पब्लिक फैन्डीली हो इस ओर प्रयास हो रहा है। किन्तु ड्राविंग लाइसेंस के निन्यूअल को लेकर लोगो को दुसवारियों का सामना करना पड रहा है। डेटा ब्लाक होने के वजह से रिन्यूअल में डी डुप्लीकेशन के लिए मूल आरटीओं के यहां जाना पड रहा है। सबसे अधिक इस समस्या से सीनियर सीटीजन परेशान है। वास्तव में लोगो की सुविधा के लिए की गई यह सुविधा परेशानी बढ़ा रही है। डी.एल. में पता परिवर्तन होने पर उसमे डेटा दोनो जगहो का जुड जाता है। ऐसे में रिन्यूअल प्रक्रिया के दौरान ये दोनो पते परेशानी का सबब बन रहे है, ऐसे में एक डेटा हटने के बाद ही रिन्यूअल की बाकी प्रक्रिया पूरी हो पायेगी। इसके लिए आवेदक को मूल जिले में जाना पड रहा है। जबकि नियम के अनुसार पता परिवर्तित होने पर रिन्यूअल दोनो जगहो से कराया जा सकता है। वैसे रिन्यूअल के इस प्रक्रिया में आ रही इन समस्याओं को निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारी जुटे हुये है NIC PORTAL के दिक्कतो को लेकर विभागीय स्तर पर एक समिति बनाकर दूर करने का प्रयास हो रहे है। किन्तु इसमे होने वाले विलम्ब के कारण आम आदमी परेशान है। त्वरित समाधान चहता है।

अतः लोक महत्व एवं जनहित के इस तत्कालिक विषय ड्राइविंग लाइसेंस के रिन्यूअल में आने वाली कठिनाईयो के समाधान विषय पर चर्चा/ प्रभावी कार्यवाही की मांग करता हूँ।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें