गुरु गोविंद सिंह जयंती पर गुरुद्वारे पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

Date:

लखनऊ, 27 दिसंबर (हि.स.)। सिख धर्म के दसवें गुरु, खालसा पंथ के संस्थापक एवं महान योद्धा गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जी के त्याग, बलिदान और राष्ट्र व धर्म की रक्षा में दिए गए अतुलनीय योगदान को नमन किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय आशियाना स्थित गुरुद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने अरदास की और गुरु गोविंद सिंह जी को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। इसके उपरांत उन्होंने गुरुद्वारा परिसर में आयोजित लंगर में श्रद्धालुओं को स्वयं भोजन परोस कर सेवा की। स्वयं भीं लंगर चखा।

इस मौके पर अजय राय ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन साहस, बलिदान और समानता का प्रतीक है। उन्होंने समाज में व्याप्त अन्याय, अत्याचार और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष कर मानवता, आत्मसम्मान और भाईचारे का संदेश दिया। खालसा पंथ की स्थापना कर उन्होंने समाज को संगठित करने और धर्म व राष्ट्र की रक्षा के लिए नई चेतना प्रदान की।

उन्होंने कहा कि आज के समय में गुरु गोविंद सिंह जी के आदर्शों को अपनाने, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने तथा समाज में सौहार्द और एकता को मजबूत करने की आवश्यकता है। इस दाैरान तमाम कार्यकर्ता माैजूद रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

सदस्यता लें

spot_imgspot_img

लोकप्रिय

इस तरह और भी
संबंधित

हरिद्वार के बालक-बालिकाओं ने तीरंदाजी में जीते 36 पदक

हरिद्वार, 23 जनवरी (हि.स.)। देहरादून के महाराणा प्रताप स्टेडियम...

पूजा राणा हत्याकांड: पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश,मुठभेड़ में आरोपी घायल, गिरफ्तार

बरेली, 23 जनवरी (हि.स.)। इवेंट मैनेजर पूजा राणा हत्याकांड...

लखपति दीदी अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया जायेगा

गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में...

दो करोड़ रुपए की लूट में आरोपी दो पुलिस कर्मियों की जमानत निरस्त

फिरोजाबाद, 23 जनवरी (हि.स.)। न्यायालय ने शुक्रवार को दो...
hi_INहिन्दी