एआई समिट में भाग लेने पहुंचे पेड्रो सांचेज, जयंत चौधरी ने किया स्वागत

0
18

नई दिल्ली, 18 फरवरी (हि.स.)। स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए भारत पहुंच गए। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए भारत पहुंचे हैं। उनका स्वागत जयंत चौधरी ने किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति सांचेज की यह यात्रा भारत और स्पेन के बीच संस्कृति, पर्यटन और एआई के संयुक्त द्विपक्षीय वर्ष के चल रहे आयोजनों को और गति देगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें