—————————*
इलियाना डी ‘क्रूज़ का जन्म एक नवम्बर 1986 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ। वे एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु भाषा की फिल्मों में अभिनय करती हैं। उन्होंने अपना कैरियर एक मॉडल के रूप में शुरू किया और 2006 में वाय.वी.एस. चौधरी की तेलुगू फिल्म देवदासु से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की। उसके बाद उन्होंने व्यावसायिक रूप से सफल फिल्म पोक्किरी (2006), जलसा (2008) और किक में अभिनय किया और अपने आप को तेलुगू सिनेमा की अग्रणी अभिनेत्रियों में स्थापित किया। 2017 में बादशाहो में काम कर चुकी है।
इलियाना अपनी माता-पिता की दूसरी संतान हैं। उनके पिता गोवा के एक कैथोलिक हैं, जबकि उनकी माता ईसाई हैं जो कि इस्लाम से धर्मांतरित हुई हैं। उनके तीन भाई-बहन हैं, सबसे बड़ी बहन का नाम फराह है, एक छोटा भाई रीस और एक छोटी बहन एरिन है। उनका पहला नाम ग्रीक पुराण से आता है। बचपन में वे कई वर्षों तक गोवा में रहती थीं।
इलियाना को राकेश रोशन द्वारा निर्देशित फेयर एंड लवली की विज्ञापन फिल्म में देखकर पहली फिल्म का प्रस्ताव मिला था। आलोचकों ने उनकी काफी प्रशंसा की थी, विशेष रूप से उनकी शारीरिक रचना की और चेहरे की।
देवदासु के मुख्य अभिनेता राम ने भी अपनी एक्टिंग कैरियर की शुरुआत इसी से की थी, जो साल की प्रथम प्रमुख कमर्शियल हिट बनी और जिसने अंततः ₹ 14 करोड़ की कमाई की, यद्यपि इलियाना को इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट फिमेल दिया गया। उनकी अगली फिल्म एक्शन फ्लिक पोक्किरी थी जिसके मुख्य कलाकार महेश बाबू थे, इस फिल्म में इलियाना ने एक एरोबिक्स शिक्षक का रोल किया था जो एक भ्रष्ट पुलिस द्वारा उत्पीड़ित है। इस फिल्म को वित्तीय आधार पर काफी सफलता प्राप्त हुई और उस समय तक की वह सर्वाधिक लाभ अर्जित करने वाली तेलुगु फिल्म बनी, साथ ही साथ यह इलियाना के लिए अब तक की सबसे बड़ी कमर्शियल हिट फिल्म रही।
बाद में उसी वर्ष उन्होंने केडी (2006) से तमिल भाषा की फिल्म में अपनी शुरुआत की। हालाँकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतनी अच्छी नहीं रही, फिर भी डी ‘क्रूज़ इतनी व्यस्त थीं कि उन्हें कई फिल्मों की पेशकश को अस्वीकार करना पड़ रहा था। उनकी तेलुगू फिल्म खतरनाक (2006) जिसमें उन्होंने रवि तेजा के साथ अभिनय किया, उतनी अच्छी नहीं रही जितनी कि उम्मीद की जा रही थी, फिर भी उनके ग्लैमर भरे प्रदर्शन के लिए उन्हें श्रेय दिया गया और उनकी पहचान दर्शकों में बनी रही। बाद में उनके कैरियर में एक बड़ा झटका तब लगा जब उनकी फिल्म राखी (2006) और मुन्ना (2007) गंभीर और आर्थिक रूप से असफल साबित हुई।
डी ‘क्रूज़’ का कैरियर एक बार फिर अच्छे मोड़ पर तब आया जब 2007 में उनकी फिल्म अता को सराहा गया, इसमें उन्होंने सिद्धार्थ के साथ अभिनय किया। सत्या के रूप में अपने अभिनय के लिए उन्हें काफी सराहा गया, जो कि एक कॉलेज छात्रा हैं और गृह मंत्री के कुटिल बेटे से भागती फिरती है और उसके निशाने पर तब आती हैं जब वे उसके अपराध के लिए सजा माँगने के लिए मोर्चा करती है।
2008 में उन्होंने जलसा में पवन कल्याण के साथ मुख्य भूमिका निभाई। वर्तमान में वे दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में सर्वाधिक महँगी अभिनेत्री मानी जाती हैं, जिन्हें यथा 2008, पारिश्रमिक के रूप में ₹ 1.75 करोड़ दिया जाता है। उनकी रवि तेजा के साथ 2009 की फिल्म जिसका शीर्षक किक था, को बॉक्स ऑफिस पर हिट घोषित किया गया। उसके बाद 2009 में उन्होंने विष्णु मंचु के साथ रेचिपो और वाय.वी.एस.चौधरी की सलीम में अभिनय किया, दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। इलियाना ने हाल ही में शक्ति की शूटिंग समाप्त की है, जहाँ उन्होंने जूनियर एन.टी.आर. के साथ काम किया है, इससे पहले वे राखी में इनके साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने कन्नड फिल्म हुडुगा हुडुगी के लिए एक आइटम गीत भी किया है जिसके बोल हैं “इलियाना इलियाना”।
इलियाना हिन्दी फिल्म 3 इडियट्स के तेलूगू और तमिल रूपान्तर में हैं, जहाँ उन्होंने करीना कपूर की भूमिका निभाई। एस॰ शंकर इसका निर्देशन करेंगे।
सम्मान पुरस्कारों में फ़िल्मफ़ेयर बेस्ट फिमेल डेब्यू (दक्षिण) – देवदासु (2006)
संतोषम सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार – जलसा (2008)
और नामांकन फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड्स साउथ
2008: सर्वश्रेष्ठ तेलुगू अभिनेत्री – जलसा
2009: सर्वश्रेष्ठ तेलुगू अभिनेत्री – किक (2009)