Site icon Wah! Bharat

असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा 22 फरवरी को औपचारिक रूप से भाजपा में होंगे शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. सरमा

गुवाहाटी, 17 फरवरी (हि.स.)। असम प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा आगामी 22 फरवरी को औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। यह बात आज रात मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने भूपेन बोरा के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

उल्लेखनीय है कि भूपेन बोरा बीते कल कांग्रेस पार्टी से औपचारिक रूप से इस्तीफा दिया था। उनको मनाने के लिए असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवब्रत सैकिया, असम कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह समेत अन्य नेता बीते कल उनके घर गये थे। एक समय ऐसा माना जा रहा था कि भूपेन बोरा अपना फैसला बदल लेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री ने बीते कल ही कहा था कि वे भूपेन बोरा से उनके घर पर मंगलवार को मिलेंगे। अपने बयान के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. सरमा गुवाहाटी के घोड़ामारा स्थित भूपेन बोरा के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। जिसके बाद औपचारिक रूप से भूपेन बोरा के भाजपा में शामिल होने का मुख्यमंत्री ने ऐलान कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूपेन बोरा का भाजपा में किस कार्यक्रम में शामिल होंगे, इसका निर्णय असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया करेंगे। जल्द ही सभी चीजें साफ हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भूपेन बोरा अंतिम हिंदू नेता कांग्रेस में थे। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस में कोई भी हिंदू नेता नहीं है। डॉ. सरमा ने कांग्रेस के अन्य नेताओं पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भूपेन बोरा के साथ कांग्रेस के अन्य कई बड़े नेता भी भाजपा में शामिल होंगे।

भूपेन बोरा के कांग्रेस छोड़ने को लेकर राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। कांग्रेस के अंदर भारी उथल-पुथल की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। भूपेन का जाना कांग्रेस के लिए बड़ा आघात माना जा रहा है।

Exit mobile version