हेतु भारद्वाज को मिलेगा घासीराम वर्मा पुरस्कार

0
17

हेतु भारद्वाज को मिलेगा इक्कावन हजार का घासीराम वर्मा पुरस्कार
जयपुर। साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों में संलग्न प्रयास संस्थान, चूरू द्वारा प्रदेश के हिंदी साहित्य को समर्पित प्रतिष्ठित वार्षिक घासीराम वर्मा साहित्य पुरस्कार वर्ष 2026 के लिए सुप्रसिद्ध साहित्यकार डाॅ. हेतु भारद्वाज को दिया जाएगा।
प्रयास संस्थान के सचिव कमल शर्मा ने बताया कि संस्थान द्वारा वर्ष 2008 से निरंतर यह वार्षिक पुरस्कार राजस्थान के हिंदी साहित्यकारों को प्रदान किया जाता है। इस कड़ी में वर्ष 2026 के लिए यह पुरस्कार जयपुर निवासी अट्ठासी वर्षीय डाॅ. हेतु भारद्वाज को काव्य-नाटक ‘पूर्णावतार’ के लिए दिया जाएगा।
सचिव शर्मा ने बताया कि पुरस्कार स्वरूप साहित्यकार को इक्कावन हजार रुपये, शॉल, श्रीफल और मानपत्र देकर अंलकृत किया जाएगा। प्रयास के अध्यक्ष और जाने माने साहित्यकार डॉ दुलाराम सहारण के मुताबिक यह पुरस्कार अब तक डॉ. सत्यनारायण, मनीषा कुलश्रेष्ठ, हेमंत शेष, रत्नकुमार सांभरिया, कमर मेवाड़ी, पल्लव, भगवान अटलानी, माधव हाड़ा, नंदकिशोर आचार्य, पद्मजा शर्मा, ऋतुराज, जवरीमल्ल पारख, विनोद पदरज, कृष्ण कल्पित, जितेंद्र भाटिया, जीवन सिंह आदि को दिया जा चुका है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें