हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन ने रूस-यूक्रेन तनाव बढ़ाने का ईयू पर लगाया आरोप

Date:

बुडापेस्ट, 25 दिसंबर (हि.स.)। हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन ने यूरोपीय संघ (ईयू) पर रूस और यूक्रेन के बीच तनाव को जानबूझकर बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ईयू की मौजूदा नीतियां युद्ध को शांत करने के बजाय उसे और भड़काने का काम कर रही हैं।

ऑर्बन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध अब एक निर्णायक मोड़ के करीब पहुंच रहा है। उन्होंने दावा किया कि हाल के हफ्तों में युद्ध की गति को धीमा करने और किसी समाधान की दिशा में बढ़ने के संकेत मिले थे, लेकिन इसके बावजूद ईयू की नीतियों ने हालात को और जटिल बना दिया है।

हंगरी के प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनका देश संघर्ष को सुलझाने के लिए संवाद और कूटनीति के पक्ष में है। उन्होंने कहा, “हमें हथियारों की आपूर्ति और टकराव बढ़ाने के बजाय शांति प्रक्रिया को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए।”

ऑर्बन ने यह भी दोहराया कि हंगरी रूस के खिलाफ प्रतिबंधों और युद्ध को लंबा खींचने वाली नीतियों का लगातार विरोध करता रहा है। उनके अनुसार, युद्ध का खामियाजा न केवल संबंधित देशों को बल्कि पूरे यूरोप को आर्थिक और सामाजिक रूप से भुगतना पड़ रहा है।

प्रधानमंत्री ऑर्बन के इस बयान से एक बार फिर यूरोपीय संघ के भीतर रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर मतभेद उजागर हो गए हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

सदस्यता लें

spot_imgspot_img

लोकप्रिय

इस तरह और भी
संबंधित

जमात-ए-इस्लामी हिंद ने केंद्रीय बजट 2026-27 के लिए वित्त मंत्रालय को रचनात्मक सुझाव सौंपे

नई दिल्ली, 20 जनवरी (हि.स.)। जमात-ए-इस्लामी हिंद ने भारत...

परसाखेड़ा में स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई

22 करोड़ की देनदारी पर प्लाइबोर्ड फैक्ट्री कुर्क बरेली, 20...

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुई अव्यवस्था पर बड़ी कार्रवाई, आयोजनकर्ता फर्म ब्लैकलिस्टेड

कानपुर, 20 जनवरी (हि.स.)। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी...

ट्रम्प ने नया नक्शा किया शेयर, कनाडा-ग्रीनलैंड और वेनेजुएला को दिखाया अमेरिका का क्षेत्र

वॉशिंगटन, 20 जनवरी (हि.स.)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने...
hi_INहिन्दी