Site icon Wah! Bharat

संभल में सरकारी जमीन पर बने मदरसे पर बुलडोजर कार्रवाई

संभल, 12 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के संभल में सरकारी जमीन पर अवैध रुप से बनाए गए मदरसे पर प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई की है। यह मदरसा बनियाठेर के नरौली नगर पंचायत में 285 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा करके बनाया गया था।

मदरसे के अलावा खाद के गड्ढे और रास्ते की भूमि पर 8 से 10 मकान भी बने हुए हैं, जिन्हें खाली करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अवैध रूप से बने ये मकान भी गिराए जाएंगे।

कार्रवाई के दौरान चंदौसी उपजिलाधिकारी आशुतोष तिवारी, नायब तहसीलदार सतेंद्र चाहर और चंदौसी सीओ मनोज कुमार सिंह मौके पर मौजूद हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया है।

उपजिलाधिकारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि खाद के गड्ढे की जमीन पर बने मदरसे को हटाने के लिए यह कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version