शीर्ष नक्सली गणेश उइके के मारे जाने पर अमित शाह ने कहा-नक्सलवाद से मुक्ति की दहलीज पर ओडिशा

Date:

नई दिल्ली, 25 दिसंबर (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि ओडिशा के कंधमाल जिले में हुए बड़े नक्सल विरोधी ऑपरेशन में शीर्ष माओवादी नेता और केंद्रीय समिति सदस्य गणेश उइके सहित छह नक्सलियों का मारा जाना नक्सल-मुक्त भारत की दिशा में मील का पत्थर है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बड़ी सफलता के बाद ओडिशा नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त होने की दहलीज पर खड़ा है।

गृह मंत्री कार्यालय के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया है कि, “नक्सल-मुक्त भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम। ओडिशा के कंधमाल में एक बड़े ऑपरेशन में सेंट्रल कमेटी मेंबर गणेश उइके सहित 6 नक्सलियों को अब तक खत्म कर दिया गया है। इस बड़ी सफलता के साथ ओडिशा पूरी तरह से नक्सलवाद से मुक्त होने की कगार पर है। हम 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।”

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मारे गए नक्सलियों में माओवादी संगठन का शीर्ष कमांडर गणेश उइके भी शामिल है, जिस पर 1 करोड़ 10 लाख रुपये का इनाम घोषित है। वह ओडिशा और आसपास के राज्यों में माओवादी गतिविधियों का प्रमुख रणनीतिकार माना जाता था।

ओडिशा के पुलिस महानिदेशक योगेश बहादुर खुरानिया ने बताया कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर कंधमाल-गंजाम सीमा क्षेत्र में संयुक्त सुरक्षा बलों द्वारा यह ऑपरेशन चलाया गया। मुठभेड़ के दौरान छह नक्सली मारे गए।

सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में तलाशी अभियान जारी है और अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई ओडिशा में नक्सल समस्या के खात्मे की दिशा में निर्णायक साबित होगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

सदस्यता लें

spot_imgspot_img

लोकप्रिय

इस तरह और भी
संबंधित

जमात-ए-इस्लामी हिंद ने केंद्रीय बजट 2026-27 के लिए वित्त मंत्रालय को रचनात्मक सुझाव सौंपे

नई दिल्ली, 20 जनवरी (हि.स.)। जमात-ए-इस्लामी हिंद ने भारत...

परसाखेड़ा में स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई

22 करोड़ की देनदारी पर प्लाइबोर्ड फैक्ट्री कुर्क बरेली, 20...

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुई अव्यवस्था पर बड़ी कार्रवाई, आयोजनकर्ता फर्म ब्लैकलिस्टेड

कानपुर, 20 जनवरी (हि.स.)। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी...

ट्रम्प ने नया नक्शा किया शेयर, कनाडा-ग्रीनलैंड और वेनेजुएला को दिखाया अमेरिका का क्षेत्र

वॉशिंगटन, 20 जनवरी (हि.स.)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने...
hi_INहिन्दी