वेटिकन सिटी में क्रिसमस की धूम, पोप लियो का संदेश-यह दान और उम्मीद का त्योहार

Date:

वेटिकन सिटी, 25 दिसंबर (हि.स.)। वेटिकन सिटी में क्रिसमस की धूम है। पोप लियो (चतुर्दश) ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में कहा-” यह दान और उम्मीद का त्योहार है।” उन्होंने प्रभु के जन्म के पवित्र क्रिसमस मास खुशी का एलान करते हुए कहा कि सब लोग क्रिसमस को विश्वास, दान और उम्मीद के त्योहार के रूप में मनाएं।

वेटिकन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पोप लियो ने सेंट पीटर बेसिलिका में रात को क्रिसमस मास की अध्यक्षता करते हुए चमकीले तारे को याद किया। उन्होंने कहा, “एक नई जली हुई चिंगारी आसमान को रोशन कर रही है।” उन्होंने कहा कि प्रभु हर जगह मौजूद है। आसमान में टिमटिमाता यह तारा हर अंधेरे को रोशन करता है। इसकी रोशनी से पूरी मानवता एक नए और अनंत जीवन की सुबह देखती है।

पोप लियो ने कहा यीशु के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए यह प्रार्थना करनी चाहिए कि वह हमें सभी बुराइयों से छुटकारा दिला सकें। पोप ने कहा कि शिशुओं की देखभाल में दिव्यता का अनुभव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि “प्रभु हर इंसान में खुद को प्रकट करते हैं।” पोप ने इस बात पर जोर दिया कि ईश्वर हर व्यक्ति की अनंत गरिमा को प्रकट करता है। उन्होंने कहा कि “मसीह के दिल में प्रेम का बंधन धड़कता है। यह बंधन स्वर्ग और पृथ्वी, निर्माता और जीवों को जोड़ता है।” पोप ने कहा कि इस सत्य को पहचानने की जरूरत है।

पोप लियो ने इस अवसर पर पिछले साल के समारोह को याद किया। उन्होंने कहा कि पिछले साल इसी दिन पोप फ्रांसिस ने जुबली वर्ष की शुरुआत के मौके पर सेंट पीटर बेसिलिका का पवित्र दरवाजा खोला था। आखिर में पोप लियो ने सभी के बीच क्रिसमस की खुशी बांटने का आह्वान किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

सदस्यता लें

spot_imgspot_img

लोकप्रिय

इस तरह और भी
संबंधित

जमात-ए-इस्लामी हिंद ने केंद्रीय बजट 2026-27 के लिए वित्त मंत्रालय को रचनात्मक सुझाव सौंपे

नई दिल्ली, 20 जनवरी (हि.स.)। जमात-ए-इस्लामी हिंद ने भारत...

परसाखेड़ा में स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई

22 करोड़ की देनदारी पर प्लाइबोर्ड फैक्ट्री कुर्क बरेली, 20...

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुई अव्यवस्था पर बड़ी कार्रवाई, आयोजनकर्ता फर्म ब्लैकलिस्टेड

कानपुर, 20 जनवरी (हि.स.)। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी...

ट्रम्प ने नया नक्शा किया शेयर, कनाडा-ग्रीनलैंड और वेनेजुएला को दिखाया अमेरिका का क्षेत्र

वॉशिंगटन, 20 जनवरी (हि.स.)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने...
hi_INहिन्दी