राष्ट्रपति से दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने की मुलाकात

Date:

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (हि.स.)। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जैन आध्यात्मिक आर्यिका पूर्णमति माताजी भी मौजूद रहीं। भेंट के दौरान पूर्णमति माताजी ने सार्वजनिक जीवन के नैतिक मूल्यों पर अपने विचार साझा किए तथा आत्मसंयम, करुणा और नैतिक स्पष्टता को उत्तरदायी सार्वजनिक सेवा के लिए अनिवार्य बताया।

विजेंद्र गुप्ता ने राष्ट्रपति को दिल्ली विधान सभा द्वारा पारदर्शिता, कार्यकुशलता और उत्तरदायी शासन को सुदृढ़ करने हेतु किए जा रहे प्रमुख संस्थागत सुधारों से अवगत कराया। यह जानकारी बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी करके दी गई।

विजेंद्र गुप्ता ने राष्ट्रपति को नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (नेवा) के क्रियान्वयन की जानकारी दी, जिसके माध्यम से दिल्ली विधानसभा पूर्णतः डिजिटल एवं पेपरलेस सदन के रूप में कार्य कर रही है। उन्होंने विधानसभा को पूर्णतः सौर ऊर्जा आधारित हरित विधानसभा के रूप में विकसित किए जाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों तथा दिल्ली विधानसभा को एक हेरिटेज साइट के रूप में विकसित कर उसकी लोकतांत्रिक विरासत के संरक्षण एवं ऐतिहासिक परिसर को आम जनता के लिए खोलने के सतत प्रयासों का भी उल्लेख किया।

राष्ट्रपति ने दिल्ली सरकार एवं दिल्ली विधानसभा द्वारा किए जा रहे संस्थागत सुधारों और कार्यो की सराहना कीl

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

सदस्यता लें

spot_imgspot_img

लोकप्रिय

इस तरह और भी
संबंधित

‘मर्दानी 3’ का नया गाना रिलीज़, रानी मुखर्जी फिर बनीं ‘बब्बर शेरनी’

यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी रानी मुखर्जी...

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा को नहीं मिला टिकट, पत्नी आरजू भी वंचित

काठमांडू, 20 जनवरी (हि.स.)। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर...

भाजपा में राजनीति पदभार नहीं, उत्तरदायित्व हैः नितिन नबीन

नई दिल्ली, 20 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...

मैं भाजपा कार्यकर्ता, नितिन नवीन मेरे बॉस : मोदी

नई दिल्ली, 20 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...
hi_INहिन्दी