राष्ट्रपति का 11 से 12 दिसंबर का मणिपुर का दौरा

Date:

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 11 और 12 दिसंबर, 2025 को मणिपुर का दौरा करेंगी।

11 दिसंबर को मणिपुर की राजधानी इम्फाल पहुंचने पर राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वे ऐतिहासिक मापल कांगजेइबुंग में पोलो प्रदर्शनी मैच देखने जाएंगी। उसी शाम, मणिपुर सरकार की ओर से इम्फाल के सिटी कन्वेंशन सेंटर में उनके सम्मान में आयोजित एक नागरिक स्वागत समारोह में राष्ट्रपति शामिल होंगी। इस अवसर पर वे विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगी और उनका उद्घाटन करेंगी।

12 दिसंबर को राष्ट्रपति इम्फाल स्थित नुपी लाल स्मारक परिसर का दौरा करेंगी और मणिपुर की वीर महिला योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। बाद में, वे सेनापति में एक जनसभा को संबोधित करेंगी, जिसमें वे जिले के लिए विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगी और उनका उद्घाटन करेंगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

सदस्यता लें

spot_imgspot_img

लोकप्रिय

इस तरह और भी
संबंधित

राष्ट्रपति के समक्ष स्कूली बच्चों ने किया मल्लखंब का प्रदर्शन

जगदलपुर, 07 फ़रवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और...

योगी आदित्यनाथ ने पैतृक गांव पहुंचकर बुजुर्गों से लिया हालचाल

बच्चों को किया दुलार देहरादून, 07 फरवरी (हि.स.)। उत्तर...

ब्राह्मण समाज ने सरकार से ‘घूसखोर पंडत’ फ़िल्म को बैन करने की मांग

बागपत, 07 फ़रवरी (हि.स.)। अभिनेता मनोज बाजपेयी की नेट...

राकेश टिकैत ने सरकार से की एमएसपी गारंटी कानून लागू करने की मांग

उज्जैन, 07 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे...
hi_INहिन्दी