रक्षा मंत्री ने नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री से मुलाकात की

Date:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 18 दिसंबर को नई दिल्ली में नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री डेविड वान वील से मुलाकात की। इसमें दोनों देशों के बीच मजबूत और बढ़ती रक्षा साझेदारी की पुष्टि की गई। दोनों मंत्रियों ने रक्षा उपकरणों के सह-विकास और सह-उत्पादन के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों सहित कई द्विपक्षीय सुरक्षा और रक्षा मुद्दों पर चर्चा की। दोनों मंत्रियों ने  कार्यनीतिक साझेदारी के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में रक्षा सहयोग को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

इस मुलाकात में एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए भारत और नीदरलैंड्स की साझा प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया। दोनों मंत्रियों ने एक करीबी रक्षा साझेदारी और दोनों देशों के रक्षा उद्योगों, विशेष रूप से विशिष्ट प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में, को जोड़ने की जरूरत पर जोर दिया। रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह और भारत में नीदरलैंड्स की राजदूत सुश्री मारिसा जेरार्ड्स ने दोनों मंत्रियों की उपस्थिति में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग पर आशय पत्र का आदान-प्रदान किया।

दोनों देश प्रौद्योगिकी सहयोग, सह-उत्पादन और प्लेटफार्मों एवं उपकरणों के सह-विकास के लिए एक रक्षा औद्योगिक रोडमैप विकसित करके पारस्परिक लाभ के लिए चिन्हित क्षेत्रों में रक्षा सहयोग की संभावनाओं का पता लगाना चाहते हैं। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध बहुत मजबूत हैं, और नीदरलैंड्स में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय एक जीवित सेतु के रूप में कार्य कर रहे हैं, जो दोस्ती के बंधनों को मजबूत कर रहे हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

सदस्यता लें

spot_imgspot_img

लोकप्रिय

इस तरह और भी
संबंधित

राष्ट्रपति ने हैदराबाद में लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज शु्क्रवार को ...

अरावली चौराहे पर: जब परिभाषा तय करती है भविष्य

- डॉ सत्यवान सौरभ -  अरावली पर्वतमाला, जो विश्व की सबसे...

तुलसी गौड़ा: मौन की महत्ता और जंगल की आत्मा

- डॉ. प्रियंका सौरभ आज जिस दुनिया में हर उपलब्धि...

मुख्यमंत्री ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हिमालयन...
hi_INहिन्दी