मुरादाबाद रेल मंडल में अमृत भारत योजना के तहत विकसित हो रहे 19 स्टेशन

0
12

हापुड़, शाहजहांपुर, रामपुर, चंदौसी आदि स्टेशनों पर तेजी से चल रहा है कार्य

मुरादाबाद, 04 फरवरी (हि.स.)। मुरादाबाद रेल मंडल की मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि मुरादाबाद रेल मंडल में 19 स्टेशनों को अमृत भारत योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। धामपुर स्टेशन बनकर तैयार है। इसके अलावा हापुड़, शाहजहांपुर, रामपुर, चंदौसी आदि स्टेशनों पर तेजी से कार्य चल रहा है।

डीआरएम ने आगे बताया कि मुरादाबाद रेल मंडल में बालावाली-रायसी के बीच और बरेली-लखनऊ के बीच रेलवे के दो पुलों का पुनर्निमाण कराया जाएगा। अन्य कई पुलों की मरम्मत की जाएगी। डीआरएम ने कहा कि

मंडल के दो रूटों पर ट्रैक के दोनों ओर बाउंड्री बनेगी। मुरादाबाद रेल मंडल में हर दिन औसतन 60 रनओवर रेलवे ट्रैक पर होते हैं। इनमें जनहानि होती है और कुछ स्थानों पर पशु भी ट्रेन की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में रेलवे ने मुरादाबाद से लखनऊ और मुरादाबाद से नजीबाबाद तक रेलवे ट्रैक के दोनों ओर बाउंड्री बनाने की घोषणा की है। इससे हादसों पर अंकुश लगाया जा सकेगा। दूसरी ओर से मुरादाबाद से चंदौसी के बीच भी कुछ हिस्सों में बाउंड्री की जाएगी।

मुरादाबाद रेल मंडल में अमृत भारत योजना के तहत विकसित हो रहे 19 स्टेशन

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें