मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस समारोह की ध्वजारोहण कर परेड का किया निरीक्षण

0
14

नई दिल्ली, 25 जनवरी (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। राष्ट्रभक्ति और अनुशासन से परिपूर्ण यह कार्यक्रम दिल्ली की विशिष्ट पहचान और गरिमा का प्रतिबिंब है।

इस अवसर पर अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुरक्षा कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों की मनमोहक एवं देशभक्ति से भरी प्रस्तुतियां नई पीढ़ी के आत्मविश्वास, प्रतिभा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को सशक्त रूप से प्रकट करती हैं।

मुख्यमंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस भारत की संप्रभुता और लोकतांत्रिक मूल्यों का उत्सव है। राष्ट्रीय पर्व का यह अवसर हमें देश के समावेशी विकास और संवैधानिक मर्यादाओं के पालन की प्रेरणा देता है। राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी ही गणतंत्र दिवस की वास्तविक सार्थकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए विकसित दिल्ली के निर्माण के लिए दिल्लीवालों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर एक सशक्त और विकसित दिल्ली के निर्माण का संकल्प लें।

मुख्यमंत्री ने सभी को गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए तिरंगे के सम्मान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके बलिदान ने हमें गणराज्य, आत्मसम्मान और स्वतंत्रता प्रदान की। उन्होंने महामना मदन मोहन मालवीय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने अपने सरकार की योजनाओं के बखान करते हुए कहा कि दिल्ली की पहली कैबिनेट में ही हमने आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू कर दिया। विरासत में मिले कूड़े के पहाड़, यमुना की सफाई और प्रदूषण को लेकर ठोस कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली का विकास बिना गांवों के विकास के लिए नहीं हो सकता है, इसलिए गांवों के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में 50 अटल कैंटीन के माध्यम से पांच रुपये में 50 हजार लोगों में भरपेट भोजन दिया जा रहा है। इसको जल्द ही एक लाख करने का लक्ष्य है। उन्होंने दिल्ली सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतरीन करने पर काम कर रही है। इसके लिए सभी अस्पतालों को डिजिटल किया जा रहा है। डॉक्टरों और नर्सों की निय़ुक्ति में शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने अपने बजट में शिक्षा के लिए 21 फीसद का बजट रखा है। उन्होंने बताया कि नरेला को शिक्षा हब बनाने के लिए काम शुरू है। खेल मैदान के आधारभूत ढांचे को मजबूत से लेकर खिलाड़ियों की ईनाम राशि में बढ़ोतरी की गई है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें