महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में 71 लाख के इनामी 7 नक्सली ढेर

0
20

छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर में सक्रिय 51 नक्सली कैडरों ने किया आत्मसमर्पण

मुंबई, 07 फरवरी (हि.स.)। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पिछले तीन दिनों से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 71 लाख रुपये के इनामी 07 नक्सलियों मार गिराया है। पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने इसकी पुष्टि की है।छत्तीसगढ़ के सुकमा में सक्रिय 21 और बीजापुर में सक्रिय 30 सहित कुल 51 नक्सली कैडरों ने शनिवार को हिंसा का रास्ता छाेड़कर आत्मसमर्पण कर दिया है। सुकमा के वरिष्ठ नक्सली कमांडरों ने अपने हथियारों और विस्फोटक सामग्री को भी सौंपा है।

पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने शनिवार को गढ़चिरौली में पत्रकार वार्ता में बताया कि जिले में सिर्फ सात नक्सली बचे हैं, 31 मार्च तक जिले से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन दिन और तीन रात तक चली इस मुठभेड़ में पुलिस के जवानों ने बहादुरी से नक्सलियों का सामना किया। हालांकि इसमें दीपक मडावी नाम का एक जवान बलिदान हो गया, जबकि एक जवान घायल हो गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस के जवान इस मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को मारने में कामयाब रहे और इन सभी की पहचान हो गई है। इसमें दो बड़े कैडर शामिल हैं, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी और कंपनी नंबर 10 का कमांडर प्रभाकर और कंपनी नंबर 5 का कमांडर पगु मोड्यम। इन सभी पर 200 मामले दर्ज हैं और महाराष्ट्र सरकार ने कुल 71 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। प्रभाकर से अब तक दस बार आत्मसमर्पण करने की अपील की गई थी। लेकिन जब से उसने कोई जवाब नहीं दिया, तब पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। अब गढ़चिरौली जिले में केवल 7 हथियारबंद नक्सली बचे हैं, जिनमें गढ़चिरौली जिले के दो और छत्तीसगढ़ के 5 कैडर शामिल हैं। उन्हें पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करना चाहिए ,वर्ना उन्हें 31 मार्च तक खत्म कर दिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नक्सलियों ने मुठभेड़ में लगभग 1,000 राउंड फायरिंग की, जबकि पुलिस को 5,000 राउंड फायरिंग करनी पड़ी। इस मुठभेड़ में और भी नक्सली मारे गए होंगे। आने वाले दिनों में इसकी जानकारी मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों में प्रभाकर उर्फ रवि उर्फ प्रकालवीर उर्फ स्वामी उर्फ लोकेटी चंद्रराव (57) तेलंगाना राज्य के कामारेड्डी जिले के इसरोजीवाड़ा का रहने वाला था। वह दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी, वेस्ट सबजोनल ब्यूरो और कंपनी नंबर 10 का इंचार्ज था। उसके खिलाफ 113 केस दर्ज थे और महाराष्ट्र सरकार ने उस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पगु मोड्यम (30) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के डल्ला का रहने वाला था। वह सीवाईपीसी और कंपनी नंबर 5 का कमांडर था। उस पर 16 लाख रुपये का इनाम था।

अनिला उर्फ बुदरी कोवाची (24) छत्तीसगढ़ के सुकमा की रहने वाली थी। वह प्रभाकर की बॉडीगार्ड थी। उसके खिलाफ 12 केस दर्ज थे और उस पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। कामेश पाडा (35) छत्तीसगढ़ के दरबा का रहने वाला था। वह मैड एरिया स्पेशल प्लाटून का कमांडर था। उस पर 8 लाख रुपये का इनाम था। भजनथ उर्फ भीमा होली (40) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के टेकलगुडेम का रहने वाला था। भजनथ, जो परलकोट दलम का एसीएम है, उस पर 6 लाख रुपये का इनाम था। मंगली कुरसम पश्चिम बस्तर का रहने वाला था। कंपनी नंबर 10 के सदस्य मंगली पर 4 लाख रुपये का इनाम था। जोगी सोडी-मडावी (27) बीजापुर जिले के बुडगीचेरू का रहने वाला था। कंपनी नंबर 5 के सदस्य जोगी पर 6 लाख रुपये का इनाम था।पुलिस उप महानिरीक्षक अंकित गोयल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस के उप महानिरीक्षक अजय कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम. रमेश, गोकुल राज जी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर में सक्रिय 51 नक्सली कैडरों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा/बीजापुर, 07 फ़रवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के सुकमा में सक्रिय 21 और बीजापुर में सक्रिय 30 सहित कुल 51 नक्सली कैडरों ने शनिवार को हिंसा का रास्ता छाेड़कर आत्मसमर्पण कर दिया है। सुकमा के वरिष्ठ नक्सली कमांडरों ने अपने हथियारों और विस्फोटक सामग्री को भी सौंपा है।

सुकमा के वरिष्ठ नक्सली कमांडरों ने आत्मसमर्पण के दौरान तीन एके-47, दो एसएलआर, एक इंसास, तीन बीजीएल लांचर, पांच सिंगल शाट, बड़ी मात्रा में राउंड, मैगजीन, जिलेटिन, डेटोनेटर और कार्डेक्स वायर सुरक्षा बलों को सौंपा ।

पुनर्वास नीति के तहत प्रत्येक आत्मसमर्पित नक्सली कैडर को प्रोत्साहन स्वरूप 50-50 हजार रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उनके सामाजिक पुनर्समावेशन के लिए विधिक प्रक्रिया जारी है। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण और डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने शेष सक्रिय नक्सली कैडरों से अपील की कि वे हिंसा और भ्रमित विचारधारा को छोड़कर ‘पूना मारगेम–पुनर्वास से पुनर्जीवन’ नीति के तहत मुख्यधारा में लौटें।

सुकमा जिले में 21 नक्सली कैडरों ने बस्तर आईजी सुंदरराज पी. सुकमा एसपी किरण चव्हाण और डीआआइजी सीआरपीएफ आनंद सिंह राजपुरोहित के समक्ष आत्मसमर्पण किया, जिनमें तीन डिविजनल कमेटी मेंबर (डीवीसीएम) और 5 एरिया कमेटी मेंबर (एसीएम) शामिल हैं। यह कैडर दरभा डिवीजन, दक्षिण बस्तर डिवीजन, के केबीएन डिवीजन (ओडिशा) और इंद्रावती एरिया कमेटी में सक्रिय रहे हैं और लंबे समय से सुकमा-बीजापुर-ओडिशा बेल्ट में नक्सली गतिविधियों के संचालन में अहम भूमिका निभा रहे थे। इन पर कुल 76 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

बीजापुर जिले में साउथ सब जोनल ब्यूरो से जुड़े 30 नक्सली कैडरों ने उप पुलिस महानिरीक्षक (केरिपु आप्स) बीएस नेगी बीजापुर एसपी डा. जितेंद्र कुमार यादव के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है । इनमें 20 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं। बीजापुर में आत्मसमर्पण करने वाले कैडर कंपनी पीपीसीएम (पार्टी प्लाटून कमेटी सदस्य), एरिया कमेटी सदस्य, पार्टी सदस्य, डीएकेएमएस, केएएमएस और जनताना सरकार अध्यक्ष जैसे पदों पर सक्रिय थे। इन पर कुल 85 लाख का इनाम घोषित था। इस दौरान कार्डेक्स वायर का एक बंडल और 50 जिलेटिन स्टिक भी पुलिस के सुपुर्द की गईं।

इस बाबत बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि सुकमा में वरिष्ठ नक्सली कमांडरों का आत्मसमर्पण यह दर्शाता है कि संगठन अब अपने अंतिम चरण में पहुंच रहा है।

बीजापुर में आत्मसमर्पण करने वाले 30 नक्सली कैडरों में –

– 1. बोटी पोड़ियाम उर्फ मल्ला, कंपनी नं. 02 पीपीसीएम, इनाम 08 लाख रुपये

– 2. सुखराम मड़कम, कंपनी नं. 02 पार्टी सदस्य, इनाम 08 लाख

– 3. रीना पुनेम, कंपनी नं. 07 पार्टी सदस्या, इनाम 08 लाख

– 4. पाकली करटाम उर्फ मंगी, एसीएम, इनाम 05 लाख

– 5. शांति पुनेम, पद – प्लाटून नं. 11 पीपीसीएम, इनाम 05 लाख

– 6. कुम्मा करटाम उर्फ बीजू, एसीएम, इनाम 05 लाख

– 7. पोरिये ओयाम उर्फ मंगली, एसीएम, इनाम 05 लाख

– 8. पाण्डे उईका, एसीएम, इनाम 5 लाख

– 9. मुन्नी तेलम, पश्चिम बस्तर डिविजन, इनाम 02 लाख

– 10. कोसी माड़वी, प्लाटून नं. 30 पार्टी सदस्या, इनाम 02 लाख

– 11. दशरू पल्लो, प्लाटून नं. 02 पार्टी सदस्य, इनाम 02 लाख

– 12. दशरी ओयाम, डीबी ब्यूरो पार्टी सदस्या, इनाम 02 लाख

– 13. छोटी कोरसा उर्फ सरिता, डीबी ब्यूरो पार्टी सदस्या, इनाम 02 लाख

– 14. प्रमिला ओयाम, माड़ डिविजन पार्टी सदस्या, इनाम 02 लाख

– 15. संतु पुनेम, पश्चिम बस्तर डिविजन पार्टी सदस्य, इनाम 02 लाख

– 16. सुशीला पण्डा, दक्षिण बस्तर डिविजन पार्टी सदस्या, इनाम 02 लाख

– 17. मंजुला माड़वी, गढ़चिरोली डिविजन पार्टी सदस्या, इनाम 02 लाख

– 18. रमेश उद्दे, पश्चिम बस्तर डिविजन पार्टी सदस्य, इनाम 02 लाख

– 19. जोगी कोवासी, पश्चिम बस्तर डिविजन पार्टी सदस्या, इनाम 02 लाख

– 20. सोना तेलम, प्लाटून नं. 09 पार्टी सदस्य, इनाम 02 लाख

– 21.जोगा वाचाम, डीएकेएमएस अध्यक्ष, इनाम 02 लाख

– 22. मोती पोड़ियम, केएएमएस अध्यक्ष, इनाम 02 लाख

– 23. मनकी अवलम, गंगालूर एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, इनाम 0 1 लाख

– 24. शर्मिला पोयाम, भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, इनाम 01 लाख

– 25. रामदेही पुजारी, गंगालूर एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, इनाम 01 लाख

– 26. जमली पोड़ियम, नेशनल पार्क एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, इनाम 01 लाख

– 27. सोनी मड़कम, मद्देड़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, इनाम 01 लाख

– 28. हड़मे कुहराम उर्फ रूकनी, जनताना सरकार अध्यक्ष, इनाम 01 लाख

– 29. सोमा वेड़जा, जनताना सरकार अध्यक्ष, इनाम 01 लाख

– 30. अंदो पोयाम, जनताना सरकार अध्यक्ष, इनाम 01 लाख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें