
नोएडा, 2 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को नोएडा पहुंचे। यहां सेक्टर-29 में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति सुरेंद्र सिंह के घर पर आयोजित एक एक निजी कार्यक्रम में वह शामिल हुए। शाम के समय सीएम योगी सेक्टर-38 जीआईपी स्थित हेलीपैड पर उतरे।
वहां से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को नोएडा पहुंचे। यहां सेक्टर-29 में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में वह शामिल हुए। शाम के समय सीएम योगी सेक्टर-38 जीआईपी स्थित हेलीपैड पर उतरे। वहां से उनका काफिला हेलीपैड से निकला। वह सेक्टर-29 में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए। उसके बाद मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस मौके पर पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह, नोएडा- ग्रेटर नोएडा के अधिकारी ,भाजपा के नेता मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर सेक्टर-37 बोटैनिकल से लेकर सेक्टर-18 मार्केट तक पूरी तरह से यातायात को रोक दिया गया। सीएम की एक झलक के लिए स्थानीय लोग टकटकी लगाए उनके आने और कार्यक्रम स्थल से निकलने का इंतजार करते हुए नजर आए।
