Site icon Wah! Bharat

बलोचिस्तान में पाकिस्तान की सेना का अभियान खत्म

133 विद्रोही और 15 सुरक्षाकर्मी मारे गए

रावलपिंडी (पाकिस्तान), 01 फरवरी (हि.स.)। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों का बलोचिस्तान में विद्रोहियों के खिलाफ अभियान खत्म हो गया है। दो दिन चले इस अभियान में 133 विद्रोही और 15 सुरक्षाकर्मी मारे गए। पाकिस्तान सशस्त्र बलों (सेना, नौसेना और वायु सेना) के जनसंपर्क विभाग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के मुख्यालय रावलपिंडी से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, आईएसपीआर की विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस अभियान के दौरान क्वेटा, मस्तुंग, नुश्की, दलबादिन, खारान, पंजगुर, टंप, ग्वादर और पसनी में विद्रोहियों की ताकत को कम करना था। आरोप लगाया गया है कि विद्रोहियों ने गत दिवस ग्वादर और खारान जिलों में जानबूझकर नागरिकों को निशाना बनाया। इस कार्रवाई में 18 लोग मारे गए।

सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इसके बाद विद्रोहियों के खिलाफ अभियान शुरू किया। विद्रोहियों के ठिकानों पर हमले किए गए। सुरक्षा बलों को लगातार दो दिन तक विद्रोहियों का सामना करना पड़ा।

#बलोचिस्तान #पाकिस्तान_सेना_अभियान_खत्म #133विद्रोही_15_सुरक्षाकर्मी_मरे

Exit mobile version