प्रधानमंत्री ने नौकायन पोत कौंडिन्य की पहली यात्रा को बताया देश की समृद्ध समुद्री विरासत का प्रतीक

Date:

नई दिल्ली, 29 दिसंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारतीय नौसेना के नौकायन पोत आईएनएसवी कौंडिन्य की पहली समुद्री यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पोत भारत की प्राचीन समुद्री परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत को उजागर करता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा कि यह देखकर अत्यंत हर्ष हो रहा है कि आईएनएसवी कौंडिन्य पोरबंदर से ओमान के मस्कट के लिए अपनी प्रथम यात्रा पर रवाना हो रहा है। प्राचीन भारतीय ‘सिले हुए जहाज’ तकनीक से निर्मित यह पोत भारत की समृद्ध समुद्री परंपराओं को दर्शाता है। मोदी ने इस अनूठे पोत के निर्माण में योगदान देने वाले डिजाइनरों, कारीगरों, जहाज निर्माताओं और भारतीय नौसेना को बधाई देते हुए कहा कि उनके समर्पित प्रयासों से यह ऐतिहासिक जहाज साकार हो सका है। उन्होंने चालक दल को सुरक्षित और स्मरणीय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह यात्रा खाड़ी क्षेत्र और उससे आगे भारत के ऐतिहासिक समुद्री संपर्कों को फिर से रेखांकित करती है।

उल्लेखनीय है कि आईएनएसवी कौंडिन्य पांचवीं शताब्दी के एक भारतीय जहाज का पुनर्निर्माण है, जिसे प्राचीन सिलाई तकनीक से तैयार किया गया है। यह पोत अब भारतीय नौसेना के बेड़े का हिस्सा है। भारतीय नौसेना का यह नौकायन पोत सोमवार को गुजरात के पोरबंदर से ओमान के मस्कट के लिए अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुआ।

————

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

सदस्यता लें

spot_imgspot_img

लोकप्रिय

इस तरह और भी
संबंधित

वीरता व सेवा पदक के लिए उत्तराखंड के 13 पुलिसकर्मियों के नाम घाेषित

देहरादून, 25 जनवरी (हि.स.)। गणतंत्र दिवस 2026 पर पुलिस,...

बाल मुकुंद ओझा,आफरीदी,बोलिया, भारतीय व आशा पटेल हुईं सम्मानित

जयपुर। श्याम राय भटनागर पत्रकारिता साहित्य शोध संस्थान एवं...

हिमाचल में अगले दो दिन भारी बर्फबारी का येलो-ऑरेंज अलर्ट

तूफान की भी चेतावनी शिमला, 25 जनवरी (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने योगी संग किए बांके बिहारी के दर्शन

- निर्वाचन के बाद पहली बार ब्रज भूमि पहुंचे...
hi_INहिन्दी