प्रधानमंत्री ने गूगल सीईओ सुंदर पिचाई से की मुलाकात

0
22

नई दिल्ली, 18 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट से इतर गूगल एवं अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई से यहां हैदराबाद हाउस में बुधवार को मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच भारत में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में हो रहे कार्यों और गूगल द्वारा भारतीय छात्रों एवं पेशेवरों के साथ मिलकर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में लिखा कि उन्हें सुंदर पिचाई से मिलकर खुशी हुई। उन्होंने कहा कि बातचीत में भारत के एआई क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों और गूगल के साथ मिलकर प्रतिभाशाली छात्रों एवं पेशेवरों को जोड़ने के तरीकों पर विचार-विमर्श हुआ।

उल्लेखनीय है कि 16 फरवरी से शुरू हुआ यह शिखर सम्मेलन अपनी तरह का दुनिया का चौथा शिखर सम्मेलन है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें