नए युवा अधिकारियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ भावना के साथ विकसित भारत के लिए युवाओं का नेतृत्व करने का आह्वान 

Date:

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नवनियुक्त जिला युवा अधिकारियों (डीवाईओ) के ओरिएंटेशन समारोह को संबोधित करते हुए विकसित भारत के लिए युवाओं को तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया।कार्यक्रम के दौरान, मंत्री ने समारोह में प्रतिभा सेतु पोर्टल के ज़रिए चुने गए नए भर्ती हुए डीवाईओ को नियुक्ति पत्र भी सौंपे।उन्होंने ने युवाओं को विकसित भारत का भविष्य बताते हुए नवनियुक्त अधिकारियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ मिशन मोड में स्पष्ट लक्ष्य लेकर कार्य करने का आह्वान किया।

केंद्रीय मंत्री ने यह संबोधन नई दिल्ली स्थित सीएसओआई में आयोजित DIKSHA (दीक्षा)  (डीवाईओ डेडिकेटेड इंडक्शन ट्रेनिंग फॉर नॉलेज, स्किल, एंड होलिस्टिक एटीट्यूड फॉर सर्विस)) नामक इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान के दौरान नए नियुक्त अधिकारियों को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान, मंत्री ने समारोह में प्रतिभा सेतु पोर्टल के ज़रिए चुने गए नए भर्ती हुए डीवाईओ को नियुक्ति पत्र भी सौंपे।

भगवद्गीता का जिक्र करते हुए डॉ. मांडविया ने कहा कि कड़ी मेहनत, नैतिकता और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता, नव नियुक्त अधिकारियों को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगी। कहा कि जिला युवा अधिकारी और ‘मेरा युवा भारत’ देश के युवाओं की अपार संभावनाओं को साकार करने के लिए अवसरों की महत्वाकांक्षी खिड़कियां हैं।उन्होंने देश के जनसांख्यिकीय लाभांश का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है, जिसे सही दिशा देना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में ‘माय भारत’ के नवनियुक्त जिला युवा अधिकारियों को संबोधित करते हुए युवा मामलों के मंत्रालय की सचिव पल्लवी जैन गोविल ने सार्वजनिक सेवा में ‘स्वार्थ से पहले सेवा’ की भावना को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया।उन्होंने कहा कि युवा अधिकारियों को समाज निर्माण और सार्वजनिक सेवा के माध्यम से समाज को लौटाने की जिम्मेदारी निभानी होगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

सदस्यता लें

spot_imgspot_img

लोकप्रिय

इस तरह और भी
संबंधित

भाजपा में राजनीति पदभार नहीं, उत्तरदायित्व हैः नितिन नबीन

नई दिल्ली, 20 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...

मैं भाजपा कार्यकर्ता, नितिन नवीन मेरे बॉस : मोदी

नई दिल्ली, 20 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...

 कोकराझाड़ में मॉब लिंचिंग के बाद पुलिस की हवाई फायरिंग

आंसू गैस, सेना का फ्लैग मार्च , ...

पुस्तकालय सामाजिक परिवर्तन के सशक्त माध्यम : उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली, 20 जनवरी (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने...
hi_INहिन्दी