केंद्र सरकार ने राज्यों में पात्र ग्राम पंचायतों, ब्लॉक पंचायतों और जिला पंचायतों को धनराशि जारी की

Date:

केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 और 2025-26 के दौरान ग्रामीण स्थानीय निकायों (आरएलबी) के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग (15 वें एफसी) अनुदान के अंतर्गत राज्यों में पात्र ग्राम पंचायतों, ब्लॉक पंचायतों और जिला पंचायतों को धनराशि जारी की है।

15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत अनुदान राज्यों द्वारा प्रस्तुत अनुदान हस्तांतरण प्रमाणपत्र (जीटीसी) और आरएलबी तथा राज्यों द्वारा सभी अनिवार्य पात्रता शर्तों की पूर्ति के आधार पर आरएलबी को जारी किए जाते हैं, जैसा कि वित्त मंत्रालय द्वारा दिनांक 14.07.2021 के पत्र के माध्यम से जारी 15 वें वित्त आयोग ग्रामीण स्थानीय निकाय अनुदानों के कार्यान्वयन के लिए परिचालन दिशानिर्देशों में निर्धारित किया गया है।

14 वें वित्त आयोग (वित्त वर्ष 2015-16 से 2019-20) और 15 वें वित्त आयोग (वित्त वर्ष 2020-21 से 2025-26) के अंतर्गत अनुदानों के राज्यवार आवंटन और रिलीज से संबंधित विवरण अनुबंध-I और अनुबंध-II में संलग्न हैं।

केन्द्र सरकार लाभार्थी राज्यों में ऐसे अनुदानों के माध्यम से वित्तपोषित परियोजनाओं से सीधे लाभान्वित होने वाले परिवारों या व्यक्तियों की संख्या के संबंध में आंकड़े एकत्र नहीं करती है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

सदस्यता लें

spot_imgspot_img

लोकप्रिय

इस तरह और भी
संबंधित

राष्ट्रपति के समक्ष स्कूली बच्चों ने किया मल्लखंब का प्रदर्शन

जगदलपुर, 07 फ़रवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और...

योगी आदित्यनाथ ने पैतृक गांव पहुंचकर बुजुर्गों से लिया हालचाल

बच्चों को किया दुलार देहरादून, 07 फरवरी (हि.स.)। उत्तर...

ब्राह्मण समाज ने सरकार से ‘घूसखोर पंडत’ फ़िल्म को बैन करने की मांग

बागपत, 07 फ़रवरी (हि.स.)। अभिनेता मनोज बाजपेयी की नेट...

राकेश टिकैत ने सरकार से की एमएसपी गारंटी कानून लागू करने की मांग

उज्जैन, 07 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे...
hi_INहिन्दी