कांग्रेस ने हरियाणा के छांयसा गांव में दूषित पानी से मौतों पर उठाए सवाल

0
12

नई दिल्ली, 17 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस ने हरियाणा के पलवल जिले के ग्राम छांयसा में पिछले 15 दिनों में हुईं 12 मौतों के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी ने कहा कि दूषित पानी और प्रशासनिक लापरवाही ने गांव में गंभीर हालात पैदा कर दिए हैं।

कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मंगलवार को एक्स पोस्ट में कहा कि छांयसा गांव में लिये गए 107 पानी के नमूनों में से 23 फेल पाए गए। कई नमूनों में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिला है, जो मल-मूत्र से दूषित पानी का संकेत है। इलाके में पानी का क्लोरीनेशन नहीं हुआ और बिना शुद्धिकरण के पानी घरों तक पहुंचाया गया। गांव में 1,500 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हुई, 800 से ज्यादा ओपीडी जांचें हुईं और 210 ब्लड सैंपल लिए गए। इनमें हेपेटाइटिस बी और सी के मामले सामने आए हैं।

सुरजेवाला ने कहा कि यह स्थिति सरकार की अनदेखी और भ्रष्टाचार का नतीजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गांव के केवल एक तिहाई हिस्से को ही पेयजल उपलब्ध करा रही है, जबकि बाकी लोग दूषित पानी या खरीदे गए पानी पर निर्भर हैं।

उन्होंने हरियाणा में बढ़ते नशे के मामलों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ड्रग्स के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और युवा पीढ़ी इसकी चपेट में है। ड्रग माफिया ने हरियाणा को अपनी गिरफ्त में ले लिया है और सरकार इस पर रोक लगाने में नाकाम रही है। हरियाणा में ड्रग्स के मामले 81 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। सरसा, फतेहाबाद, रतिया, सोहना समेत पूरे प्रदेश में रोजाना ड्रग्स से बच्चों की मौत हो रही है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें