कस्टम विभाग के तीन अधिकारियों पर घूसखोरी का मामला दर्ज

0
10

नई दिल्ली, 05 फ़रवरी (हि.स.)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मिजोरम के चाम्फाई में तैनात रहे कस्टम विभाग के तीन अधिकारियों के खिलाफ रिश्वत लेने का मामला दर्ज किया है। इनमें एक रिटायर्ड एसपी रैंक का अधिकारी और दो इंस्पेक्टर शामिल हैं। तीनों के नाम तुआंजाखुप (तत्कालीन सुपरिंटेंडेंट, कस्टम प्रिवेंटिव फोर्स), मोहन सिंह (तत्कालीनइंस्पेक्टर, कस्टम प्रिवेंटिव फोर्स), साहिल कुमार सिन्हा (तत्कालीन इंस्पेक्टर, कस्टम प्रिवेंटिव फोर्स) हैं।

सीबीआई ने बताया कि मामला गुवाहटी में तैनात केंद्रीय जीएसटी के आयुक्त की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि ये अधिकारी साल 2022–23 के दौरान सुपारी, सिगरेट जैसी तस्करी की गई चीजों को बिना किसी कागजी कार्रवाई के रोक लेते थे और फिर उन्हें छोड़ने के लिए रिश्वत मांगते थे। आरोप है कि अलग‑अलग मौकों पर 35 लाख रुपये से ज्यादा की रिश्वत ली गई।

इसके अलावा, जांच में यह भी सामने आया कि जब्त किए गए माल में से 1.42 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत का सामान गोदामों से गायब मिला।

सीबीआई ने आरोपितों के घरों और ठिकानों पर अरुणाचल प्रदेश, असम, राजस्थान, बिहार और मणिपुर में छापे मारे हैं। एजेंसी ने कहा है कि मामले की जांच अभी जारी है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें