उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने गुरुकुल में किया भोलेनाथ का जलाभिषेक

0
30

कानपुर, 10 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्य उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सांसद रमेश अवस्थी, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के साथ श्री संकट मोचन विजय हनुमान एवं दुर्गा मंदिर गुरुकुल आश्रम में प्रकांड आचार्यों के मंत्रोच्चारण के बीच पूरे विधि विधान से भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजा अर्चना की और 1001 ॐ नाम का जप किया।

डिप्टी सीएम ने भोले नाथ पर दूध, बेलपत्र, शमीपत्र और पुष्पार्पण कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर में संस्कृत पाठशाला के विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रों का जाप किया। उन्होंने गुरुकुल में पढ़ने वाले छात्रों से मुलाकात कर हालचाल लिया। कार्यक्रम के बाद उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के किदवई नगर स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने चाय पर चर्चा के दौरान संगठन की गतिविधियों के बारे में चर्चा की।

इस मौके पर दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, जसविंदर सिंह गणेश शुक्ला, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, अर्जुन बेरिया, दीपांकर मिश्रा, बिट्टू परिहार, विनीत दुबे, दीपू पासवान ,विकास सिंह आदि माैजूद रहें।

बताते चलें कि सोमनाथ मंदिर पर सन 1026 में हुए पहले आक्रमण के हजार साल पूरे होने पर भाजपा आठ से ग्यारह जनवरी तक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 जनवरी की सुबह करीब 9:45 बजे शौर्य यात्रा में शामिल होंगे और सोमनाथ मंदिर में दर्शन, जलाभिषेक और पूजा अर्चना करेंगे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें