
उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर जनपद की नंदिनी माथुर का चयन विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में यूथ आइकन एवं पाथ ब्रेकर के रूप में हुआ है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर का आयोजन भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा 9 से 12 जनवरी 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। जहाँ नंदिनी देश के प्रधानमंत्री की उपस्थिति में राष्ट्रीय मंच पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगी।
नंदिनी माथुर बनस्थली विद्यापीठ की विधि छात्रा हैं तथा अंतरराष्ट्रीय संबंधों की भी अध्ययनरत हैं। वे महिलाओं के अधिकारों, लैंगिक समानता और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे UNICEF India की यूथ क्रिएटर भी हैं और जमीनी स्तर पर सामाजिक परिवर्तन हेतु सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
केंद्रीय मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों से सार्थक संवाद

इस विशेष अवसर पर नंदिनी ने भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट की और विभिन्न युवा केंद्रित मुद्दों पर संवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य सांसदों (MPs) और विधायकों (MLAs) से भी मुलाकात कर सामाजिक न्याय और युवाओं की भागीदारी पर चर्चा की। अनुभवी राजनेताओं के साथ इस वार्ता ने उनके विजन को और मजबूती प्रदान की है।
शोध, विश्लेषणात्मक सोच और प्रभावी अभिव्यक्ति नंदिनी की विशेष पहचान है। उनका उद्देश्य समान विचारधारा वाले व्यक्तियों और संगठनों के साथ मिलकर लैंगिक समानता, मानवाधिकार और सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाना है।
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में उनका चयन और राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ उनका यह संवाद बिजनौर और उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायी उपलब्धि है।
