कांगड़ा वैली कार्निवाल : चौथी सांस्कृतिक संध्या में बालीवुड कलाकारों ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध

Date:

धर्मशाला, 28 दिसंबर (हि.स.)। कांगड़ा वैली कार्निवाल 2025 की चौथी सांस्कृतिक संध्या पर शनिवार देररात द्वितीय बालीवुड नाइट में कलाकारों न3 दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान बॉलीवुड संगीत, नृत्य और रंगारंग प्रस्तुतियों ने उत्सव के माहौल को नई ऊंचाइयों तक पंहुचा दिया। कार्यक्रम में आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

यादविंद्र गोमा ने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवाल जैसे आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को सशक्त मंच प्रदान करते हैं। ऐसे उत्सव न केवल स्थानीय कलाकारों को पहचान दिलाते हैं, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित करते हैं।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवाल प्रदेश की लोक-संस्कृति, परंपराओं और आधुनिक कला का सशक्त मंच बनकर उभरा है। ऐसे आयोजन न केवल सांस्कृतिक विरासत को संजोने का कार्य करते हैं, बल्कि पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं से आहवान किया कि वे अपनी लोक-संस्कृति से जुड़ें और इसे आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम के दौरान कुमार साहिल की ऊर्जावान प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंच पर कुमार साहिल की सशक्त गायकी और ऊर्जावान प्रस्तुति से दर्शक उनके लोकप्रिय गीतों पर दर्शक देर रात तक थिरकते रहे।

वहीं निधि रस्तोगी, तानूरा डांस, नितीश राजपूत और दिव्या भट्ट की आकर्षक प्रस्तुतियों ने खूब वाहवाही बटोरी। कलाकारों की तालबद्ध अदाएं, आकर्षक कोरियोग्राफी और शानदार मंच सज्जा ने दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं।

इसके साथ ही सिरमौर नाटी और मंडी नाटी जैसी पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया। पारंपरिक वेशभूषा, लोकसंगीत और नृत्य की मनमोहक छटाओं ने पूरे पंडाल को तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान कर दिया। पारंपरिक वेशभूषा, लोकसंगीत और नृत्य की लय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया और पूरे पंडाल में लोकसंस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली।

कांगड़ा कार्निवाल : साइकिल राइड को किया गया रवाना

धर्मशाला, 28 दिसंबर (हि.स.)। कांगड़ा वैली कार्निवाल के पांचवें दिन रविवार की सुबह धर्मशाला में साइकिल राइड का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर धर्मशाला नगर निगम की मेयर नीनू शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए साइकिल राइड को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस राइड में बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान में पूर्व मेयर देविंद्र जग्गी, उप महापौर तजेंद्र कौर, पार्षद अनुराग, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, एसपी कांगड़ा अशोक रत्न, एमसी कमिश्नर इकबाल जफर तथा अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, एसडीएम मोहित रत्न सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ग्रीनलैंड विवाद के बीच यूरोपीय संसद ने रोका ईयू-यूएस ट्रेड डील पर वोट

स्ट्रासबर्ग (फ्रांस), 21 जनवरी (हि.स.)। ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिकी...

ग्वालियर में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में जगतगुरु रामभद्राचार्य ने दिग्विजय सिंह को बताया धोखेबाज

ग्वालियर , 21 जनवरी (हि.स.)।जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज ग्वालियर में...

महाराष्ट्र के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नाना भाऊ पटोले ने अजय राय के साथ किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन

—प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ हुई...
en_USEnglish