Site icon Wah! Bharat

होली के मद्देनजर विशेष रेल गाड़ियों का हाेगा संचालन

प्रयागराज, 09 फरवरी (हि.स)। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु रंगों के त्योहार होली के अवसर पर विशेष गाड़ियों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है।

जिसके अंतर्गत गाड़ी सं 02275-02276 सूबेदारगंज-शकूरबस्ती होली विशेष गाड़ी 02275 सूबेदारगंज से प्रत्येक मंगलवार 03 से 31 मार्च तक 5 फेरे तथा गाड़ी 02276 शकूरबस्ती से प्रत्येक बुधवार 04 मार्च से 01 अप्रैल तक 5 फेरे चलेगी। गाड़ी संरचना में एसएलआर 1, एसएलआरडी 1, सामान्य 4, स्लीपर 5, एसी तृतीय 6, इकोनोमिक 2, एसी द्वितीय 2, एसी प्रथम 1 सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

गाड़ी 02421-02422 सूबेदारगंज-शकूरबस्ती होली विशेष गाड़ी 02421 सूबेदारगंज से प्रत्येक रविवार 01 से 29 मार्च तक 05 फेरे तथा गाड़ी 02422 शकूरबस्ती से प्रत्येक सोमवार 02 से 30 मार्च तक 05 फेरे चलेगी। गाड़ी संरचना में एसएलआर 1, एसएलआरडी 1, सामान्य 4, स्लीपर 5, एसी तृतीय 6, इकोनोमिक 2, एसी द्वितीय 2, एसी प्रथम 1 सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

इसी क्रम में रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी सं 04125-04126 सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनल सुपरफास्ट विशेष गाड़ी में गाड़ी संरचना में संशोधित करने का निर्णय लिया गया है। जिसके अंतर्गत गाड़ी 04125 सूबेदारगंज से प्रत्येक सोमवार 2 से 30 मार्च कुल 5 ट्रिप लगायेगी। इसी प्रकार गाड़ी 04126 बांद्रा टर्मिनल से प्रत्येक मंगलवार 03 से 31 मार्च तक 05 फेरे लेगी। संशोधित गाड़ी संरचना में एसएलआर 1, एसएलआरडी 1, सामान्य 4, स्लीपर 6, एसी तृतीय 5, एसी द्वितीय 1, इकोनोमिक 4 सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

Exit mobile version