Site icon Wah! Bharat

सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत,दो घायल

रायबरेली, 18 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में बुधवार को सड़क हादसे में कार सवार पिता-पुत्र समेत तीन लाेगाें की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

डीह थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन ने बताया कि गोपालपुर बिजली पावर हाउस के पास एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए हैं। मृतकों की पहचान बुलंदशहर निवासी मुकेश (40), उनका पुत्र कुणाल (20) और कुणाल के मामा अलीगढ़ निवासी रामू (20) के रूप में हुई है। घायल प्रतापगढ़ निवासी चंदर मिश्रा और अभिषेक सिंह का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन ने बताया कि कार सवार लाेग रायबरेली रेलवे स्टेशन से अपने तीन रिश्तेदारों को लेकर वापस प्रतापगढ़ के सांगीपुर जा रहे थे। कार की तेज रफ्तार और संभवतः नींद या नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version