मुरादाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में अनियमितताओं की जांच जारी

0
2

जिलाधिकारी और कुंदरकी विधायक से मिले एसआईटी के अधिकारी

मुरादाबाद, 08 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश शासन के आदेश पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में भारी अनियमितताओं की जांच करने उप निदेशक (समाज कल्याण) अमरजीत सिंह, उपनिदेशक अनामिका सिंह व संयुक्त निदेशक अरुण पांडेय की टीम ने रविवार को तीसरे दिन भी जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में अभिलेख खंगालती रही।

कुंदरकी के विधायक ठाकुर रामवीर सिंह की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा भ्रष्टाचार करने व अनियमितताएं बरतने के आरोप लगाए थे। इसके बाद पहले जिला स्तर पर जांच हुई, फिर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के निर्देश पर तीन सदस्य जांच कमेटी गठित की गई। इस टीम के द्वारा अब जांच की जा रही है।

एसआईटी के अधिकारियों ने आज सुबह जिलाधिकारी अनुज सिंह से मुलाक़ात की और शाम को कुंदरकी के विधायक ठाकुर रामवीर सिंह के साथ बातचीत की। इसके बाद टीम मूंढ़ापांडे ब्लॉक के भायपुर व सलेमपुर सहित तीन गांवों में पहुंची और लाभार्थियों से बातचीत की। टीम के सदस्य अमर जीत सिंह ने बताया कि जांच चल रही है। लाभार्थियों सहित सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्हाेंने बताया कि अभी जांच चल रही है। अभी कुछ अधिक कहना जल्दबाजी होगी।

वहीं प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी पंखुरी जैन ने बताया कि जिला स्तरीय प्रारंभिक जांच में 35 जोड़ों के मामलों में गड़बड़ी पाई गई है। इनमें से 9 जोड़ों की शादी वास्तव में विवाह मंडप में हुई ही नहीं थी। उन्होंने बताया कि अब निदेशालय स्तर पर विस्तृत जांच की जा रही है, जिसके बिंदु जिला स्तरीय जांच से अलग हैं। उन्होंने कहा कि जांच अभी जारी है और सभी तथ्यों की गहन पड़ताल के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।————–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here