मुख्यमंत्री ने बाराबंकी में ‘प्रगतिशील किसान सम्मेलन का शुभारम्भ किया

Date:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में किसानों को सभी प्रकार की
सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु डबल इंजन सरकार कृतसंकल्पित है। ‘खेती की बात खेत पर’
के भाव के साथ हम लखनऊ के सचिवालय में बैठकर नहीं, बल्कि किसान के खेत में जाकर
योजनाओं का लाभ अन्नदाता किसान को प्रदान करेंगे। हमारा अन्नदाता किसान समृद्ध होगा,
तो प्रदेश समृद्ध बनेगा। प्रदेश समृद्ध होगा तो देश भी समृद्ध होगा। किसान प्रगति करेगा, तो
प्रदेश प्रगति करेगा और प्रदेश प्रगति करेगा ता देश प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप
विकसित भारत की संकल्पना काे आगे बढ़ाने में सफल होगा।
मुख्यमंत्री आज जनपद बाराबंकी में ‘प्रगतिशील किसान सम्मेलन: खेती की बात
खेत पर’ एवं किसान पाठशाला के 08वें संस्करण का शुभारम्भ करने के पश्चात आयोजित
कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के पद्मश्री
पुरस्कार से सम्मानित प्रगतिशील किसान श्री राम सरन वर्मा तथा अन्य किसानाें काे सम्मानित
किया। मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न याेजनों के लाभार्थियाें को प्रशस्ति-पत्र तथा प्रमाण-पत्र
प्रदान किये। उन्हाेंने विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलाेकन, किसानाें से
संवाद तथा खेतों का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक आबादी वाला राज्य है। विगत
11 वर्षों में प्रदेश के प्रत्येक नागरिक ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश
काे अपनी भावनाओं के अनुरूप समग्र विकास की धुरी बनते हुए देखा है। यहां अत्यन्त उर्वरा
भूमि, पर्याप्त जल संसाधन तथा बेहतर कनेक्टिविटी मौजूद है। प्रदेश में देश की कुल कृषि याेग्य
भूमि का मात्र 11 प्रतिशत है। जबकि यह राज्य देश की 21 प्रतिशत खाद्यान्न आपूर्ति करता
है। यह तब सम्भव हों पाया, जब डबल इंजन सरकार ने प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप
किसानों का े बीज से बाजार तक की सुविधा से आच्छादित किया।

इस अवसर पर प्रदेश में कृषि विकास पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शि त की गयी।
कार्यक्रम काे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह , खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री
सतीश चन्द्र शर्मा, कारागार राज्य मंत्री श्री सुरेश राही सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थ े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भारतीय रेल ने उर्वरक लोडिंग में 11.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

भारतीय रेल ने उर्वरक लोडिंग में 11.7 प्रतिशत की...

मियाना रेलवे स्टेशन राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित

राष्ट्रपति ने पुरस्कार प्रदान किया भारतीय रेल ने...

सबसे बड़े डिजिटल पेंशन प्लेटफॉर्म ‘स्पर्श’ पर 31.69 लाख रक्षा पेंशनभोगी पंजीकृत

देश के सबसे बड़े डिजिटल पेंशन प्लेटफॉर्म ‘स्पर्श’ पर...

संसद में एडवांसमेंट ऑफ न्यूक्लियर एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया बिल, 2025 पेश किया

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज...
en_USEnglish