महाशिवरात्रि पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ की चारों प्रहर की विशेष आरती भी होगी

0
6

—बाबा के पावन ज्योर्तिलिंग का झांकी दर्शन रात्रि से प्रात:काल तक

वाराणसी,04 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में महाशिवरात्रि पर्व (15 फरवरी) पर श्री काशी विश्वनाथ दरबार में विशेष पूजा आरती का समय श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने बुधवार को निर्धारित कर दिया। महापर्व पर दरबार में मंगला आरती प्रातः 2 बजकर 15 मिनट से प्रारंभ होकर 3.14 मिनट तक चलेगी। मंदिर का पट प्रातः 3 बजकर 30 मिनट पर दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया जाएगा। दरबार में मध्याह्न भोग आरती प्रातः 11 बजकर 40 मिनट से होगी। महाशिवरात्रि पर चारों प्रहर की विशेष आरती भी संपन्न होगी, जिसमें प्रथम पहर की विशेष आरती रात्रि 9.30 से होगी। इसमें शंख बजेगा एवं पूजा की तैयारी होगी। इस दौरान झांकी दर्शन सतत चलता रहेगा। दूसरे प्रहर की आरती रात 1.30 से शुरू होकर रात 2.30 बजे तक चलेगी। इस दौरान झांकी दर्शन चलता रहेगा। तीसरे प्रहर की आरती रात 3.30 से शुरू होकर भोर 4.30 बजे समाप्त होगी। चतुर्थ व अन्तिम प्रहर की आरती प्रात: पांच बजे से शुरू होकर प्रात:06.15 मिनट तक चलेगी। इस दौरान बाबा का झांकी दर्शन सतत चलता रहेगा। महापर्व पर

रात्रि से प्रातः तक श्रद्धालुओं को बाबा विश्वनाथ के दर्शन का अवसर मिलेगा। मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here