wahbharat

महात्मा गांधी की सबसे ज्यादा प्रतिमाएं अमेरिका में हैं

न्यूयार्क के मैडम तुशाद के म्यूजियम में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा

महात्गांमा गांधी अकेल ऐसे भारतीय है जिंनकी दुनियाभर में प्रतिमाएं एवं स्टेचू हैं। महात्मा गांधी कभी अमेरिका क नहीं गए लेकिन भारत के बाद उनकी सबसे ज्यादा मूर्तियां, स्मारक और संस्थायें अमेरिका में ही हैं। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में गांधी जी की दो दर्जन से ज्यादा से प्रतिमाएं और एक दर्जन से ज्यादा सोसाइटी और संगठन हैं।
महात्मा गांधी भारत के अकेले ऐसे नेता रहे हैं, जिनकी भारत सहित 84 देशों में मूर्तियां लगी हैं। पाकिस्तान, चीन से लेकर छोटे-मोटे और बड़े-बड़े देशों तक में बापू की मूर्तियां स्थापित हैं।
उनके जन्मदिवस पर पूरी दुनिया अहिंसा दिवस मनाती है।महात्मा गांधी की हत्या के 21 साल बाद ब्रिटेन ने उनके नाम से डाक टिकट जारी किया। इसी ब्रिटेन से भारत ने गांधी की अगुआई में आज़ादी हासिल की थी। भारत में 53 मुख्य मार्ग गांधी जी के नाम पर हैं। जबकि अलग-अलग देशों में कुल 48 सड़कों के नाम महात्मा गांधी के नाम पर हैं।गांधी जी द्वारा शुरु किया गया सिविल राइट्स आंदोलन कुल 4 महाद्वीपों और 12 देशों तक पहुंचा था।

अपने पूरे जीवन में महात्मा गांधी ने कोई राजनीति पद नहीं लिया। इसीलिए आज़ादी की लड़ाई में उनके नेतृत्व पर कभी कोई सवाल नहीं उठा पाया, क्योंकि उनको न 8000 करोड़ का विमान चाहिए था, न ही 20000 करोड़ का बंगला।
नेल्सन मंडेला से लेकर मार्टिन लूथर किंग तक गांधी के मुरीद थे, बराक ओबामा जैसे तमाम वर्ल्ड लीडर आज भी गांधी के मुरीद हैं। अपने वक़्त के महान वैज्ञानिक आइंस्टीन ने कहा था कि “कुछ सालों बाद लोग इस बात पर यकीन नहीं करेंगे कि महात्मा गांधी जैसा शख्स कभी इस धरती पर हाड़ मांस का शरीर लेकर पैदा हुआ था।”
अफ्रीका जैसे कई देशों ने गांधी के आदर्शों और रास्तों से आंदोलन चलाया और आज़ादी हासिल की।यहां तक कि दुनिया के कई बदनाम-बर्बाद देश भी गांधी की इज्जत करते हैं। कई निकृष्ट नेता भी गांधी का अपमान करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते।

Exit mobile version