महंगा होगा रेल का सफर, 26 दिसंबर से बढ़ेगा किराया

Date:

नई दिल्ली,भारतीय रेलवे 26 दिसंबर 2025 से ट्रेनों के किराए में संशोधन कर रहा है। रेलवे ने साधारण श्रेणी में छोटी दूरी की यात्रा करने वालों को राहत देते हुए 215 किलोमीटर तक के सफर पर किराया न बढ़ाने का फैसला किया है।

215 किलोमीटर तक यात्रा पर कोई बढ़ोतरी नहीं
रेलवे के अनुसार, साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर कोई अतिरिक्त किराया नहीं लिया जाएगा। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों और छोटी दूरी के यात्रियों की जेब पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा। रेलवे का कहना है कि यह फैसला आम यात्रियों को ध्यान में रखकर लिया गया है।
लंबी दूरी पर कितना बढ़ेगा किराया?
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा पर साधारण श्रेणी में एक पैसा प्रति किलोमीटर, जबकि मेल/एक्सप्रेस और एसी श्रेणियों में दो पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी। उदाहरण के तौर पर पटना से दिल्ली की दूरी करीब 1000 किलोमीटर है। ऐसे में जन साधारण एक्सप्रेस (नॉन-एसी) से यात्रा करने पर करीब 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। जबकि संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, वंदे भारत और राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में सफर करने पर यात्रियों को 20 रुपये अधिक चुकाने होंगे।

रेलवे को होगी 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय
रेलवे का अनुमान है कि इस किराया समायोजन से उसे करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी। रेलवे के अनुसार, इस राशि का उपयोग परिचालन लागत को संभालने और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जाएगा, जैसे स्टेशन सुविधाएं, कोचों का रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था। पिछले दस वर्षों में, रेलवे ने अपने नेटवर्क और ऑपरेशन को काफी बढ़ाया है और देश के दूर-दराज के कोनों तक भी पहुंच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ग्रोवर ज्वेल्स की स्टॉक मार्केट में जोरदार शुुरुआत

मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट नई दिल्ली, 11...

बेसिक शिक्षा के लिए बजट में 77,622 करोड़ का प्रस्ताव, हर जिले में बनेंगे मॉडल स्कूल

-हर जिले में दो-दो मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय की...

उप्र का बजट : याेगी सरकार ने राज्य को तकनीकी महाशक्ति बनाने की दिशा में बढ़ाया निर्णायक कदम

- 2025-26 की तुलना में आईटी-इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर के आवंटन...

रंगे हाथ घूस लेते पूर्वांचल विद्युत वितरण के उपखण्ड अधिकारी गिरफ्तार

प्रयागराज, 11 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले...
en_USEnglish