प्राचीन संस्कृति व संस्कार के लिए युवा राम के अनुयायियों का अध्ययन करें-चम्पत राय

Date:

बाराबंकी, 26 दिसंबर (हि.स.)। अगर हम लाेग भारतीय धर्म की धारा से जुड़े रहेंगे तो भारतीय संस्कार बरकरार रहेंगे। आज समय की जरूरत है कि हमारी जड़ें अपनी परंपराओं व महापुरुषों से जुड़ी रहनी चाहिए ताकि भारत काे विश्व गुरु के पद पर पुन: स्थापित किया जा सके।

ये बातें आज विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चम्पत राय ने नगर पालिका बाराबंकी के सभागार में आयोजित धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम में कहीं। शुक्रवार को लगभग डेढ़ घंटे के संबोधन में विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने एक-एक कर समरसता, गौ संरक्षण, धर्मांतरण और घर वापसी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विषय रखते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो के संबोधन में कहा कि हम सब भारत माता के पुत्र हैं और भारत हमारी माता है। उन्हाेंने कहा कि समाज की कठिनाइयां दूर करने के कारण दुनिया में भारत विश्व गुरु माना जा रहा था।

उन्होंने कहा कि हम सब राम के उपासक हैं और प्राचीन संस्कृति व संस्काराें काे जानने समझने के लिए युवा राम के अनुयायियों का अध्ययन करें। छुआछूत सामाजिक बुराई है जो इसी कालखंड में आ गई और इसको दूर करने के लिए विहिप निरंतर सामाजिक समरसता के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। विहिप नेता ने कहा कि किसी काल में किसी परिस्थिति में हमसे अलग होकर भटक गए लाेगाें काे वापस हिंदू समाज में वापस है। अपने जीवन मूल्यों की रक्षा के लिए जीना चाहिए। भारतीय धर्मधारा से जुड़े रहेंगे तो संस्कार बरकरार रहेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को राम भक्ति की याद कराते हुए उन्हाेंने कहा कि भगवान राम ने माता शबरी के झूठे बेर खाए; गिद्धराज जटायू की गर्दन गोद में उठाया। बंदर, भालू, निषाद राज को गले लगा कर समरसता का जागरण किया। जन सहयोग से श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर बना है। आज 2 साल से लगातार 70 से 80 हजार लोग रोज रामलाल के दर्शन करते हैं।

जिला मंत्री राहुल कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप, विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश, जिला अध्यक्ष रामनाथ मौर्य, जिला मंत्री राहुल कुमार , नेहा मिश्रा, राजेंद्र प्रताप सिंह, अमित कुमार गुप्ता, राहुल विक्रम सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, अखंड प्रताप सिंह, विनय वर्मा, तुलसीराम चौहान सहित बडी संख्या में लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जमात-ए-इस्लामी हिंद ने केंद्रीय बजट 2026-27 के लिए वित्त मंत्रालय को रचनात्मक सुझाव सौंपे

नई दिल्ली, 20 जनवरी (हि.स.)। जमात-ए-इस्लामी हिंद ने भारत...

परसाखेड़ा में स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई

22 करोड़ की देनदारी पर प्लाइबोर्ड फैक्ट्री कुर्क बरेली, 20...

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुई अव्यवस्था पर बड़ी कार्रवाई, आयोजनकर्ता फर्म ब्लैकलिस्टेड

कानपुर, 20 जनवरी (हि.स.)। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी...

ट्रम्प ने नया नक्शा किया शेयर, कनाडा-ग्रीनलैंड और वेनेजुएला को दिखाया अमेरिका का क्षेत्र

वॉशिंगटन, 20 जनवरी (हि.स.)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने...
en_USEnglish